ब्रेकिंग न्यूज़

 गर्मियों में करें इन चीजों का सेवन, शरीर रहेगा स्वस्थ
  गर्मियों का मौसम आ चुका है।  ऐसे मौसम में शरीर को अंदर से कूल और स्वस्थ रखना बहुत जरूरी होता है।  
-सत्तू भुने हुए चने , जौ और गेहूं पीस कर बनाया जाता है। सत्तू का शर्बत पेट की गर्मी शांत करता है।  
-टमाटर में कैरोटेनॉएड होता है जो हमारे शरीर को प्राकृतिक रूप से गर्मी और सनबर्न से बचाता है।  
-तरबूज कई विटामिन और पोषक तत्वों से युक्त होता है। यह आपकी बॉडी को कूल रखता है। 
-दही और छाछ  गर्मी में पाचन क्रिया को दुरूस्त कर आपको तरोताजा रखते हैं। 
-  डाइट में तरबूज और खरबूजा, खीरा, ककड़ी, पुदीना को शामिल करें। इसमें 90 प्रतिशत पानी होता है साथ ही ये विटामिन-्र, एंटी-ऑक्सीडेंट और कैल्शियम से भी भरपूर होता है। 
- प्याज में क्वेरिस्टिंग होता है जो गर्मी में आपकी स्कीन पर पडऩे वाले रैशेज में  आराम पहुंचाती है। 
- अंगूर में लायकोपीन होता है, जो त्वचा को अल्ट्रावॉयलेट किरणों के हानिकारक असर से बचाता है।  
- गुलकंद खाने से शरीर को ठंडक मिलती है।  गुलकंद में विटामिन सी, ई और बी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाते हैं और थकान दूर करते हैं। ये पाचन संबंधी समस्याओं को भी दूर करता है।
-गर्मियों में नारियल पानी पीते रहने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। 
-नींबू पानी गर्मी में राहत दिलाता है। गरमी और उमस के चलते  शरीर में कम हुए लवणों की मात्रा को भी नियंत्रित करता है।
-पेट के लिए बेल रामबाण है। यह गैस, कब्ज और अपच की समस्या में आराम दिलाता है। 
- कच्चे आम का शर्बत यानी पना लू से बचाता है. गर्मियों में रोज़ाना दो गिलास आम का पना पीने से पाचन सही रहता है। 
-लौकी  में पानी की अत्यधिक मात्रा होने के कारण यह गर्मियों में बेहद लाभदायक होती है। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन ए, सी पाए जाते हैं।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english