ब्रेकिंग न्यूज़

 तरबूज को इस तरह खाएंगे तो...
तरबूज यानी कलिंदर एक ऐसा फल है जो गर्मियों के दिनों में आम के साथ मिलता है।  इस फल में पानी की मात्रा अधिक होती है जो शरीर को हाइड्रेटेड रहने में मदद करता है। इसमें पोटेशियम प्रचुर मात्रा में होता है। तरबूज उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है जो वजन कम करना चाहते हैं और स्वाद से समझौता नहीं करने के मूड में नहीं होते हैं। तरबूज में 97 प्रतिशत पानी होता है। यह शरीर में ग्लूकोज की मात्रा को पूरा करता है कुछ स्रोतों के अनुसार तरबूज़ रक्तचाप को संतुलित रखता है और कई बीमारियां दूर करता है। हिन्दी की उपभाषाओं में इसे मतीरा (राजस्थान के कुछ भागों में) और हदवाना (हरियाणा के कुछ भागों में) भी कहा जाता है।
 तरबूज फायदेमंद होता है ये हम सभी जानते हैं। मगर तरबूज को खाने का सही तरीका क्या है और तरबूत खाने का सही समय क्या है? यह हमें जानने की आवश्यकता है। अन्यथा यह शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है। 
- रात में तरबूज खाने से बचें।  रात में तरबूज को पचाना मुश्किल है और इससे आंतों में जलन पैदा हो सकती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि रात में हमारी पाचन क्रिया दिन की तुलना में धीमी हो जाती है। रात में तरबूज खाने से पेट की समस्याएं जैसे गैस्ट्रिक की समस्या हो सकती है।
-तरबूज में पानी की मात्रा अधिक होती है जो आपको रात में लगातार बाथरूम जाने के लिए मजबूर कर सकता है। और सबसे खराब स्थिति, यह ओवर डिहाइड्रेशन का कारण बन सकता है! यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर में पानी की मात्रा बढ़ जाती है और यह पानी बाहर नहीं निकलता है। अधिक पानी की स्थिति से पैरों में सूजन, कमजोर गुर्दे और सोडियम की हानि हो सकती है।
- मगर रात में तरबूज का सेवन करना उचित नहीं है। यह आपको नुकसान पहुंचाए, इसलिए सुनिश्चित करें कि आप अपने ग्रीष्मकालीन आहार जैसे तरबूज आदि फल और सब्जियों को दिन में खाएं। और खुद को हाइड्रेट रखें।
 तरबूज खाने के अनूठे फायदे 
1. तरबूज में लाइकोपिन पाया जाता है जो त्वचा की चमक को बरकरार रखता है.
2. हृदय संबंधी बीमारियों को रोकने में भी तरबूज एक रामबाण उपाय है। ये दिल संबंधी बीमारियों को दूर रखता है. दरअसल ये कोलस्ट्रॉल के लेवल को नियंत्रित करता है जिससे इन बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
3. विटामिन और की प्रचुर मात्रा होने के कारण ये शरीर के इम्यून सिस्टम को भी अच्छा रखता है। वहीं विटामिन ए आंखों के लिए अच्छा है।
4. तरबूज खाने से दिमाग शांत रहता है और गुस्सा कम आता है। असल में तरबूज की तासीर ठंडी होती है इसलिए ये दिमाग को शांत रखता है।
5. तरबूज के बीज भी कम उपयोगी नहीं होती हैं। बीजों को पीसकर चेहरे पर लगाने से निखार आता है। साथ ही इसका लेप सिर दर्द में भी आराम पहुंचाता है।
6. तरबूज के नियमित सेवन से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है। साथ ही खून की कमी होने पर इसका जूस फायदेमंद साबित होता है।
7. तरबूज को चेहरे पर रगडऩे से निखार तो आता है ही साथ ही ब्लैकहेड्स भी हट जाते हैं।
8. दिन में खाना खाने के उपरांत तरबूज़ का रस पीने से भोजन शीघ्र पचना।  लू लगने का अंदेशा कम होता है। 
9. तपती गर्मी में सिरदर्द होने पर आधा-गिलास रस सेवन से लाभ।
10. पेशाब में जलन पर ओस या बर्फ़ में रखे हुए तरबूज़ के रस का सुबह शक्कर मिलाकर पीने से लाभ।
11.  तरबूज़ की फाँकों पर काली मिर्च पाउडर, सेंधा व काला नमक बुरककर खाने से खट्टी डकारें आनी बंद हो जाती है। 
12. तरबूज़ में विटामिन ए, बी, सी तथा लौहा भी प्रचुर मात्रा में मिलता है, जिससे रक्त सुर्ख़ व शुद्ध होता है।
----
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english