दूध के साथ किन 9 चीजों का सेवन जहर से कम नहीं
हम अक्सर इस बात को लेकर बहुत ज्यादा चिंतित रहते हैं कि किस चीज के साथ कौन सी चीज खाएं ताकि कभी बीमार न पड़े। फिर चाहे वह मछली के साथ चाय पीने की बात हो या फिर दही के साथ नींबू। सही खान-पान अच्छे स्वास्थ्य का राज है और इसी के कारण सही फूड के साथ सही चीज का सेवन बहुत जरूरी है क्योंकि गलत फूड पेयरिंग से बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है।
अब बात करते हैं दूध की। बच्चों से लेकर बड़ों को दूध पीना पसंद होता है और अक्सर घर में हम लोग दूध के साथ कूकीज, फल या कुछ अन्य फूड खाना पसंद करते हैं। कभी-कभार हमारी ये आदत हमारे लिए नुकसान भी पैदा कर सकती है। आयुर्वेद के मुताबिक अगर हम गलत फूड के साथ दूध का सेवन करते हैं तो ये हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है। इसलिए अगली बार दूध पीते वक्त इन चीजों का सेवन बिल्कुल भी न करें।
कौन से फूड है दूध के साथ जहर
आयुर्वेद विशेषज्ञों के मुताबिक, बहुत से लोग दूध और केला साथ में खाना पसंद करते हैं और बॉडी बिल्डिंग में लगे युवा अक्सर इस शेक का सेवन वर्कआउट करने के बाद करते हैं। फिटनेस कोच भी इस ड्रिंक को वर्कआउट के बाद काफी अच्छा मानते हैं। लेकिन आयुर्वेद इस ड्रिंक को पीने से मना करता है। विशेषज्ञों की मानें तो असंगत फूड स्वास्थ्य के लिए हमेशा से हानिकारक होते हैं। अग्नि या फिर इंसानों की आंत में मौजूद पाचन आग खाने को पचाने के लिए जिम्मेदार होती है, जो भी हम खाते हैं।
दूध एक पोषणभरा फूड है, जो काफी पोषक तत्वों से भरा होता है लेकिन तब तक, जब तक आप इसमें असंगत फूड को नहीं मिलाते हैं। आइये जाने ऐसी कौन- कौन सी 9 चीजें हैं, जिन्हें दूध के साथ लेने से बचना चाहिए।
1. केले, 2. चेरी, 3. कोई भी खट्टा फल (नारंगी, नींबू, चूना, अंगूर, इमली, आंवला, हरे सेब, आलूबुखारा, स्टार फल, अनानास, आदि), 4. खमीर युक्त वस्तुएं , 5. मांसाहार (अंडा, मांस और मछली), 6. खिचड़ी , 7. दही, 8. फलिया और 9. मूली।
दूध पीने का सबसे आसान और अच्छा तरीका उसे बिना किसी फूड या उसमें बिना कुछ मिलाएं पीना है, खासकर अगर गाय का दूध हो तो। शहद, गुड़ या फिर चीनी को स्वाद बढ़ाने के लिए मिला सकते हैं और इससे उसके पोषक तत्व भी बढ़ते हैं। आप इसमें ये चीजें कम मिलाएं और दूसरी चीजों के साथ दूध पीने से बचें।
--
Leave A Comment