भारत ने चक्रवाती तूफान से प्रभावित मेडागास्कर में राहत सामग्री भेजी
नई दिल्ली। भारत ने चक्रवाती तूफान से प्रभावित मेडागास्कर में अपने नौसैनिक पोत आईएनएस ऐरावत के जरिए राहत सामग्री भेजी है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक ट्वीट में कहा है कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित मेडागास्कर को राहत सामग्री पहुंचाने वाला भारत शुरूआती देश है।
पिछले महीने से मेडागास्कर चक्रवाती तूफान, बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित है। इसमें जानमाल का भारी नुकसान हुआ है और लोग विस्थापित हुए हैं। भारतीय नौसैना ने मेडागास्कर में राहत सामग्री और मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए वनीला अभियान शुरू किया है।
Leave A Comment