म्यामां की सैन्य अदालत ने आंग सांग सू की को सात साल की और सजा सुनाई, सजा की कुल अवधि 33 साल हुई
नाय पी ताव । म्यामां की एक सैन्य अदालत ने आंग सांग सू की को भ्रष्टाचार के आरोप में सात साल की और सजा सुनाई है। इस तरह से उनकी सजा की कुल अवधि 33 साल हो गई है। फरवरी 2021 में हुए तख्तापलट में सेना ने सरकार को अपदस्थ कर दिया था। इसके बाद से वे नजरबंद हैं। सू की पर 19 आरोप लगाये गये हैं और 18 महीने से मुक़दमे चल रहे हैं। आज उन्हें अंतिम पांच आरोपों में सजा सुनाई गई। 77 वर्षीय नोबेल पुरस्कार विजेता सू की का अधिकांश समय राजधानी ने पी ताव में नजरबंदी में गुजरा है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने पिछले सप्ताह उनकी रिहाई के लिए कहा था।FILE PIC










Leave A Comment