भूस्खलन की चपेट में आई बस, 16 लोगों की मौत
इस्लामाबाद। गिलगित-बाल्तिस्तान क्षेत्र में भूस्खलन की चपेट में आने के बाद रविवार को एक बस गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है। मीडिया में आई एक खबर में यह कहा गया है। खबर के मुताबिक बस रावलपिंडी से सकारदू जा रही थी, तभी यह गिलगित-बाल्तिस्तान के रौंदो इलाके में भूस्खलन की चपेट में आ गई और बस गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई। इस क्षेत्र में भूस्खलन की घटनाएं अक्सर होती हैं।
Leave A Comment