इस देश में 7 से अधिक बच्चे पैदा करने पर मां को मिलता है गोल्ड मैडल.... जानिए इसकी वजह
नई दिल्ली। इस समय दुनिया के कई देश बढ़ती जनसंख्या की वजह से बेहद परेशान हैं। जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कई तरह के प्रयोग और कानून भी बनाए गए हैं। वहीं, दुनिया में एक ऐसा देश है जहां पर ज्यादा बच्चे पैदा करने पर माताओं को स्वर्ण पदक और हर महीने आर्थिक मदद दी जाती है. है न आश्चर्य की बात।
दरअसल कजाकिस्तान में जनसंख्या बहुत कम है। इसीलिए यहां की सरकार ज्यादा बच्चे होने पर नागरिकों की आर्थिक मदद करती है। कजाकिस्तान में ज्यादा बच्चे पैदा करने वाली मांओं को हीरो मदर्स के मेडल से नवाजा जाता है। कजाकिस्तान सरकार 6 बच्चे पैदा करने वाली मांओं को रजत पदक देती है। वहीं, 7 या उससे ज्यादा बच्चे पैदा करने वाली मांओं को स्वर्ण पदक दिया जाता है। इसके साथ ही पदक जीतने वाली महिलाओं को जीवनभर सरकार से तरफ से मासिक भत्ता भी दिया जाता है। इसके अलावा जिन मांओं के चार बच्चे हैं, उनको बच्चों के 21 साल के होने तक मासिक भत्ता दिया जाता है। स्वर्ण पदक जीतने वाली मांओं को हर महीने एक लाख 44 हजार टेंगे (370 अमेरिकी डॉलर या 26 हजार 270 रुपए) मिलते हैं.
ज्यादा बच्चे पैदा करने पर पदक और आर्थिक मदद देनी सोवियत संघ के समय में शुरू हुई थी। सोवियत संघ ने 1944 में मदर हीरोइन अवॉर्ड शुरू किया था। यह अवॉर्ड उन मांओं को दिया जाता था, जिनके 10 से अधिक बच्चे होते थे।
Leave A Comment