35 गर्लफ्रेंड संग एक साथ डेट, एक गलती पड़ी भारी, जानें कैसे फंसा 'रोमियो'
प्यार...इश्क और मोहब्बत...ये चंद लफ्ज जब जुबां पर होते हैं तो इनकी रूमानियत में उलझा शख्स इस दुनिया में अपना ही होश नहीं संभाल पाता। वैसे भी कहा जाता है कि हर किसी को मोहब्बत जिंदगी में महज एक दफा होती है, लेकिन चंद लोग ऐसे भी होते हैं, जो इन खुशनुमा पलों से कई बार दो-चार हो जाते हैं। लेकिन अब एक ऐसा रोमियो सामने आया है, जिसने एक-दो नहीं, बल्कि पूरी 35 लड़कियों को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। उनसे लगातार तोहफे भी लिए और किसी को शक तक नहीं होने दिया। ...लेकिन उसे एक गलती भारी पड़ गई। क्या थी वह गलती और कैसे उस रोमियो का सच उसकी सारी 'जूलियट' के सामने आया, जानते हैं इस रिपोर्ट में...
हाल ही जापान से ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां एक आरोपी शख्स एक ही समय पर 35 गर्लफेंड को डेट कर रहा था। न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने एक ही समय में 35 अलग-अलग महिलाओं के साथ संबंध रखने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है। इस आरोपी शख्स की पहचान 39 वर्षीय ताकाशी मियागावा के तौर पर की गई। इस मामले का खुलासा भी बड़े ही दिलचस्प तरीके से हुआ।
यूं शुरू हुआ सिलसिला
रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ताकाशी मियागावा की पहली गर्लफ्रेंड ने उसे गिफ्ट दिए, तो उसे बड़ा ही स्पेशल और अच्छा महसूस हुआ। इसके बाद उसका गिफ्ट लेने की लालसा बढ़ती गई। गिफ्ट के चक्कर में उसने नई-नई गर्लफ्रेंड्स बनानी शुरू कर दी। कुछ ही दिनों में ये आंकड़ा 35 पहुंच गया। इस मामले में दिलचस्प बात यह है कि आरोपी ने किसी भी पुरानी गर्लफ्रेंड को छोड़ा भी नहीं। वो सभी को एक साथ डेट करता रहा।
सबके साथ मनाया बथर्ड और लिए महंगे-महंगे गिफ्ट
आरोपी ताकाशी मियागावा ने अपनी सभी गर्लफ्रेंड्स को जन्मदिन अलग-अलग बताया। किसी को 22 फरवरी, तो किसी को 7 अप्रैल, किसी को 19 जुलाई, तो किसी को 21 दिसंबर सभी को अपनी बर्थडे अलग अलग बताया। जबकि उसका वास्तविक बर्थडे 14 नवंबर को आता है। लेकिन सबको अलग-अलग तारीख बताकर सभी महिलाओं के साथ अलग-अलग दिन पार्टी की और महंगे-महंगे गिफ्ट लिए।
पहले प्रोफेशन और फिर पर्सनल रिश्ते बनाता था आरोपी
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ताकाशी मियागावा एक पार्ट टाइम वर्कर है, जो घर-घर जाकर सामान बेचता है। आरोपी मियागावा इन सभी महिलाओं से एक मार्केटिंग कंपनी के जरिए मिला। आरोपी ने इन महिलाओं को अपने सामान बेचे और बाद में इन सभी महिलाओं को एक-एक कर अपनी गर्लफ्रेंड बनाता गया।
ऐसे हुआ खुलासा
एक दिन एक महिला को आरोपी मियागावा से धोखा मिलने का अहसास हुआ, तो उसने पुलिस के पास जाकर शिकायत की। पुलिस ने जांच शुरू की, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। इसके बाद आरोपी मियागावा की एक-एक करके 35 गर्लफ्रेंड्स सामने आईं। इनमें से लगभग सभी महिलाएं सिंगल हैं। आरोपी लड़कियों के सामने अपने प्यार का झूठा इजहार कर शादी का झांसा देकर उन्हें फंसाता था। फिलहाल अब वो पुलिस की गिरफ्त में है। मीडिया ने भी उसे 'जापानी रोमियो' नाम दिया है।
पुलिस ने बताया कि इन सभी महिलाओं ने आरोपी मियागावा को एक से बढ़कर एक महंगे गिफ्ट्स दिए हैं। इनमें कपड़े, कई महंगे सामान, गाड़ी और कैश शामिल है। आरोपी के पास रहने का अपना कोई निश्चित ठिकाना तक नहीं है। पुलिस ने उस पर 35 महिलाओं को शादी का धोखा देने का आरोप लगाया है। file photo
Leave A Comment