बांग्लादेश में मिली भगवान विष्णु की एक हजार साल पुरानी काले पत्थर की अद्भुत मूर्ति
ढाका। बांग्लादेश में भगवान विष्णु की एक अद्भुत प्रतिमा मिली। पुलिस ने एक शिक्षक के पास से भगवान विष्णु की काले पत्थर की एक मूर्ति बरामद की जो एक हजार साल से अधिक प्राचीन मानी जा रही है। यह जानकारी गुरुवार को मीडिया की एक खबर से मिली। समाचारपत्र 'डेली स्टारÓ ने बताया कि पुलिस ने क्यूमिला जिले के बोरो गोआली गांव से मूर्ति बरामद की।
काले पत्थर की मूर्ति की ऊंचाई करीब 23 इंच और चौड़ाई 9.5 इंच है। इसका वजन करीब 12 किलोग्राम है। दाउदकंडी पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी नजरूल इस्लाम ने कहा, अबू यूसुफ नाम के एक शिक्षक को डेढ़ महीने पहले मूर्ति मिली थी लेकिन उसने हमें सूचित नहीं किया। गुप्त सूचना पर, हमने सोमवार रात इसे उसके घर से बरामद किया। हालांकि, यूसुफ ने कहा, मैंने लगभग 20-22 दिन पहले एक तालाब से मिट्टी खोदते समय इस मूर्ति को देखा था ... हम पुलिस को सूचित नहीं कर सके क्योंकि हम काम में व्यस्त थे। चट्टोग्राम संभागीय पुरातत्व विभाग के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक अताउर रहमान ने कहा, भगवान विष्णु की यह मूर्ति बहुत मूल्यवान है। यह संभवत: एक हजार साल से अधिक पुरानी है। इसे उचित संरक्षण के लिए तुरंत मैनमाती संग्रहालय को सौंप दिया जाना चाहिए।
--
Leave A Comment