छत्तीसगढ़ की बची 4 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम की घोषणा
रायपुर। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की सातवीं लिस्ट जारी कर दी है। इनमें छत्तीसगढ़ के चार और तमिलनाडु से एक प्रत्याशी शामिल है। इन्हें मिलाकर अब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने अपने सभी ग्यारह उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।
मंगलवार को जारी हुई कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची मेंं सरगुजा लोकसभा से शशि सिंह, रायगढ़ लोकसभा से डॉ. मेनका देवी सिंह, बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र से देवेंद्र यादव और कांकेर लोकसभा क्षेत्र से बीरेश ठाकुर का नाम शामिल है। तमिलनाडु के मायलाआदुथुरई लोकसभा सीट से एडवोकेट आर. सुधा को चुनावी मैदान में उतारा गया है। कांग्रेस अभी तक 7 लिस्टों में अपने 195 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर चुकी है।
अगर बिलासपुर, रायगढ़, सरगुजा और कांकेर की बात करें तो पिछले दोनों लोकसभा चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन यहां कुछ खास नहीं रहा है। साल 2014 के चुनाव की बात तो भाजपा की प्रचंड लहर में सरगुजा से बीजेपी के कमलभान सिंह माराबी, रायगढ़ विष्णु देव साय (वर्तमान मुख्यमंत्री), कांकेर से विक्रम उसेंडी ने और बिलासपुर से लखन लाल साहू ने सबसे ज्यादा बहुतमत पाया था।
गौरतलब है कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों के लिए एक साथ प्रत्याशियों की घोषणा की थी।
Leave A Comment