बादाम के साथ उसका छिलका भी है फायदेमंद
बादाम प्रोटीन, फाइबर और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। ये आपके कोलेस्ट्रॉल के खतरे को कम करता है और ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है। हेल्थ के लिए कई फायदों से भरपूर बादाम ब्यूटी के लिए भी फायदेमंद होता है। भीगे बादाम के छिलकों को अक्सर फेंक दिया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसकी मदद से भी आप फेस पैक और स्क्रब तैयार कर सकते हैं। यहां सीखें बादाम छिलके का स्क्रब कैसे बनाया जाए।
बादाम के छिलके से कैसे करें स्क्रबिंग...
इसे बनाने के लिए आपको चाहिए बादाम के छिलके, ओट्स, बेसन, कॉफी, दही
कैसे बनाएं फेस पैक
इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कप बादाम के छिलके धूप में सुखाएं। और फिर इसे पीस कर पाउडर बना लें। इसी के साथ ब्लेंडर में ओट्स, बेसन और कॉफी डालें। अब सभी चीजों को दरदरा पीस लें। इस पाउडर को एक एयर टाइट कंटेनर में रखें। जब भी फेस या बॉडी को स्क्रब करना हो तो इसा पाउडर में थोड़ा दही मिक्स करें। और स्क्रब तैयार है।
कैसे करें स्क्रब
स्क्रब करने के लिए सबसे पहले स्क्रब को अपने हाथों में लें। फिर इसमें एक से दो बूंद पानी मिलाएं और उसे अपनी हथेली पर फैलाएं। इसके बाद सर्कुलर मोशन में आधे से एक मिनट तक उससे अपने चेहरे की मालिश करें। ध्यान रखें कि यह मसाज हल्के हाथों से ही करें, ज्यादा जोर से करने से चेहरा छिल सकता है। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धोकर पोंछ लें और एंड में चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगा लें।
Leave A Comment