शासकीय आईटीआई में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
रायपुर. शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, रायपुर (सड्डू) में संचालित व्यवसाय-कोपा, स्टेनो हिन्दी, इंटीरियर डिजाइन एंड डेकोरेशन में रिक्त सीटों व औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था माना, जिला रायपुर तथा राज्य की अन्य शासकीय आईटीआई में उपलब्ध रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इच्छुक अभ्यर्थी 29 मई 2026 से 15 जून 2026 तक विभागीय वेबसाइट cgiti.admissions.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन एवं आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश के लिए आवेदक का छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है। प्रवेश संबंधी आवश्यक जानकारी विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध प्रशिक्षण विवरणिका में देखी जा सकती है।








.jpg)

Leave A Comment