सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने नगर निगम जोन 2 में अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यों की समीक्षा की
0- मानसून की पहली बारिश के पूर्व जोन के सभी वार्डो के नालो, नालियों की तले तक सघन सफाई करवाकर निकास सुगम बनाने दिये निर्देश
0- सभी विकास कार्यो को तेजी से गुणवत्ता सहित पूर्ण करवाने के निर्देश
0- बारिश में स्ट्रीट लाईट प्रबंधन सुचारु रूप से करवाने और मॉनिटरिंग कर कलोरीनयुक्त शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने दिए निर्देश, जोन नगर निवेश विभाग के कार्यों की मॉनिटरिंग कर मूल्यांकन करने जोन कमिश्नर को सभापति के निर्देश
रायपुर. नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति नगर निगम जोन 2 के पदेन अध्यक्ष श्री सूर्यकांत राठौड़ ने नगर निगम जोन 2 कार्यालय में जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय, कार्यपालन अभियता श्री पीडी घृतलहरे, सहायक अभियंता श्री गोविन्द साहेब बंजारे, उपअभियंता श्री सुधीर भट्ट, सहायक राजस्व अधिकारी श्री विजय शर्मा, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री रवि लावनिया सहित अन्य सम्बंधित जोन अधिकारियों की उपस्थिति में जोन के कार्यों की समीक्षा बैठक लेकर की एवं आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।
सभापति श्री सूर्यकांत राठौड ने मानसून की पहली बारिश के पूर्व जोन 2 क्षेत्र के सभी 7 वार्डो के नालो व नालियों की तले तक सघन सफाई करवाकर गंदे पानी का निकास सुगम बनाने के निर्देश दिये ताकि कही भी बारिश में जल भराव की समस्या से नागरिको को असुविधा का सामना ना करना पड़े।
सभापति ने अधिकारियों को प्रगतिरत विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेकर उसकी समीक्षा करते हुए तय समय सीमा के भीतर सतत मॉनिटरिंग कर गुणवत्ता सहित जनहित में जनसुविधा विस्तार हेतु शीघ्र प्राथमिकता से विकास कार्यों को पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये, सभापति ने जोन अधिकारियों को समीक्षा बैठक में मानसून के दौरान सुचारु स्ट्रीट लाइट प्रबंधन करने और सतत मॉनिटरिंग कर नागरिकों को सतत कलोरीनयुक्त शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैँ, सभापति ने जोन कमिश्नर को जोन नगर निवेश विभाग के कार्यों की सतत मॉनिटरिंग कर मूल्यांकन करने निर्देशित किया है और नगर निवेश विभाग के सभी कार्यों को पारदर्शिता से गुणवत्तापूर्ण करवाया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैँ।








.jpg)

Leave A Comment