चंद्रयान-2 ने भेजी चंद्रमा की पहली तस्वीर
नई दिल्ली। चंद्रमा की यात्रा पर रवाना हुए चंद्रयान-2 ने चांद की पहली तस्वीर भेजी है। चंद्रयान के विक्रम लैंडर ने चांद की सतह से 2,650 किमी की ऊंचाई से यह तस्वीर ली है। इसरो ने खुद इस तस्वीर को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। चंद्रयान-2 ने 21 अगस्त को चंद्रमा की यह तस्वीर ली थी।
Leave A Comment