पंचतत्व में विलीन हुए जेटली
भाजपा मुख्यालय के केंद्रीय हॉल में अरुण जेटली के पार्थिव शरीर रखा गया
नई दिल्ली। पूर्व वित्त मंत्री दिवंगत अरुण जेटली का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इससे पहले दिवंगत अरुण जेटली के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए भाजपा मुख्यालय लाया गया। यहां गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित पार्टी के बड़े नेताओं, हजारों कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त सर डोमिनिक एस्क्विथ जेटली की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जेटली ब्रिटेन में भी काफी लोकप्रिय हैं। वे हमेशा लोगों के सपनों को पूरा करने के लिए काम करते रहे हैं। गौरतलब है कि 66 वर्षीय पूर्व वित्त मंत्री जेटली का शनिवार को एम्स में निधन हो गया था, जहां 9 अगस्त को उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।
जेटली जी अमर रहे के नारे गूंजे
भाजपा मुख्यालय के बाहर पार्टी कार्यकर्ता और शोकाकुल लोग अंतिम दर्शनों के लिए कतार में खड़े थे। जब तक सूरज चांद रहेगा जेटली तेरा नाम रहेगा और जेटली जी अमर रहें जैसे नारे लगा रहे थे।
Leave A Comment