गांधीवादी पी गोपीनाथन नायर का 100 वर्ष की उम्र में निधन
तिरुवनंतपुरम। गांधीवादी विचारक, स्वतंत्रता सेनानी और पद्मश्री से सम्मानित पी गोपीनाथन नायर का मंगलवार को यहां एक निजी अस्पताल में आयु संबंधी समस्याओं के कारण निधन हो गया। उनके परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी। नायर 100 वर्ष के थे। गांधीवादी विचारों और मूल्यों के लिए प्रसिद्ध नायर कई दशकों से इस दक्षिणी राज्य के सामाजिक-सांस्कृतिक परिदृश्य में मौजूदगी रखते थे। उन्हें भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने के लिए जेल में भी डाला गया था।
Leave A Comment