देश की पहली महिला डीजीपी कंचन का निधन
मुंबई। उत्तराखंड और देश की पहली महिला डीजीपी कंचन चौधरी भट्टाचार्य का सोमवार देर रात निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थीं। उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। कंचन साल 2004 में डीजीपी बनीं। 31 अक्टूबर 2007 को वे पद से सेवानिवृत्त हुईं। गौरतलब है कंचन सिस्टम सुधारने के जज्बे से राजनीति में भी आईं और साल 2014 के लोकसभा में चुनाव लड़ीं। हालांकि वो जीत नहीं पाईं।
Leave A Comment