महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंत्रिमंडल में नव नियुक्त मंत्रियों को विभागों का आवंटन किया
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज मंत्रिमंडल में नव-नियुक्त मंत्रियों को उनके विभागों का आवंटन किया। मुख्यमंत्री ने सामान्य प्रशासन, शहरी विकास, सामाजिक न्याय और विशेष सहायता, राहत और पुनर्वास, सिंचाई, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन, अल्पसंख्यक मामले और वक्फ विभाग अपने पास रखे हैं।
अन्य महत्वपूर्ण विभाग-गृह, वित्त और नियोजन उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस को दिए गए हैं। इसके अलावा विधि और न्याय, जल संसाधन, आवास, ऊर्जा और प्रोटोकॉल विभाग की जिम्मेदारी भी श्री फडनवीस को दी गई है1
राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के अनुमोदन से विभागों का आवंटन प्रभावी हो गया है।
श्री राधाकृष्ण विखे पाटिल को राजस्व, पशुपालन और डेयरी विकास विभाग सौंपा गया है। श्री सुधीर मुंगन्तीवर वन, संस्कृति और मछली पालन का विभाग देखेंगे।
राज्य में उच्च और तकनीकी शिक्षा का मंत्री श्री चंद्रकांत पाटिल को बनाया गया है। इसके अलावा वह कपडा और संसदीय मामलों के मंत्री भी होंगे।
श्री गणेश महाजन को ग्रामीण विकास, पंचायती राज, चिकित्सा शिक्षा और खेल तथा युवा मामलों की जिम्मेदारी दी गई है। प्रोफेसर तानाजी सावंत को जन स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग का मंत्री बनाया गया है।
राज्य में श्री अब्दुल सत्तार नए कृषि मंत्री होंगे। श्री दीपक केसरकर को स्कूल शिक्षा और मराठी भाषा विभाग का मंत्री बनाया गया है।
श्री अतुल सावे को सहकारिता और अन्य पिछडा वर्ग कल्याण मंत्रालय सौंपा गया है। श्री शंभुराज देसाई को कैबिनेट मंत्री का दर्जा देकर आबकारी मंत्री बनाया गया है।
श्री मंगल प्रभात लोढा कैबिनेट मंत्री होंगे और उन्हें पर्यटन, कौशल विकास तथा महिला और बाल विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।







.jpg)
.jpg)

Leave A Comment