सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा- दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार ने रोहिंग्या घुसपैठियों को आश्रय देकर राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे में डाली
नई दिल्ली। सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने रोहिंग्या मुद्दे पर आज दिल्ली सरकार की तीखी आलोचना की। नई दिल्ली में श्री ठाकुर ने कहा कि दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में रोहिंग्या घुसपैठियों को फ्लैट देने के लिए पत्र लिखा था। उन्होंने कहा कि दिल्ली में रह रहे रोहिंग्या घुसपैठिये हैं और अरविंद केजरीवाल सरकार उन्हें नि:शुल्क बिजली, पानी और राशन दे रही है। श्री ठाकुर ने यह भी आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी सरकार वोट बैंक के राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डाल रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि घुसपैठियों को शरण नहीं देने की बात पहले भी की जा चुकी है। श्री ठाकुर ने कहा कि विदेश मंत्रालय इन घुसपैठियों को उनके देश वापस भेजने के लिए बातचीत कर रहा है।
श्री ठाकुर ने अरविंद केजरीवाल से पूछा कि उनकी सरकार रोहिंग्याओं के लिए डिटेंशन सेंटर यानी अवरोध केन्द्र क्यों नहीं बना सकी।







.jpg)
.jpg)

Leave A Comment