दंतेवाड़ा से देवती कांग्रेस प्रत्याशी
रायपुर/दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में देवती कर्मा कांग्रेस की प्रत्याशी होगी। एआईसीसी ने शुक्रवार देवती कर्मा के नाम पर मुहर लगा दी है। छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया ने इसकी दी है।
बताया जाता है कि शनिवार राजीव भवन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस मोहन मरकाम, प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया की मौजूदगी में चुनाव समिति की बैठक हुई थी। इस बैठक में देवती कर्मा, छविंद्र कर्मा और सोनाराम सोरी के नाम पर भी चर्चा की गयी थी। लेकिन पार्टी की सहमति देवती कर्मा पर बनी। देवती कर्मा का नाम आलाकमान के पास भेजा गया। इसके बाद शुक्रवार को एआईसीसी ने उन्हें प्रत्याशी घोषित कर दिया।
गौरतलब है कि देवती कर्मा दिवंगत कांग्रेस नेता महेंद्र कर्मा की पत्नी हैं। महेंद्र कर्मा 2013 में झीरम घाटी हमले में शहीद हो गए थे, जिसके बाद 2013 विधानसभा में कांग्रेस ने देवती कर्मा को दंतेवाड़ा से प्रत्याशी बनाया था। कर्मा ने 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के भीमा मंडावी को 59 हजार वोटों से हराया था। हालांकि 2018 के विधानसभा चुनाव में देवती कर्मा को हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा के भीमा मंडावी ने उन्हें हराया था। अब कांग्रेस ने पुन: देवती कर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है।
Leave A Comment