कंप्यूटर में वायरस डाले...
विकिपीडिया पर साइबर अटैक, कई देशों में सेवा ठप
नई दिल्ली। हैकर्स द्वारा निशाना बनाए जाने के बाद लोकप्रिय वेबसाइट विकिपीडिया ने कई देशों में काम करना बंद कर दिया है। वहीं विकिपीडिया ने अपने एक बयान में इस अटैक को दुर्भावनापूर्ण बताया है। विकिपीडिया के जर्मन अकाउंट ने शुक्रवार देर रात ट्वीट किया गया कि कि विकिमीडिया फाउंडेशन सर्वर को भयानक डिस्ट्रीब्यूटेड डिनायल ऑफ सर्विस (डीडीओएस) का सामना करना पड़ा है। बता दें कि अटैक्स में बड़े कंप्यूटरों को शिकार बनाया जाता है। इस हमले के बाद कंप्यूटर में वायरस डाले जाते हैं। साथ ही नेटवर्क को जाम करके कंप्यूटर को ऑफलाइन कर दिया जाता है।
पहले भी हो चुके हैं हमले
विकिमीडिया फाॅउंडेशन ही विकिपीडिया को चलाता है। कंपनी ने अपने एक और बयान में कहा कि उनकी टीम वेबसाइट को री-स्टोर करने पर काम कर रही है। हालांकि इस तरह का साइबर अटैक पहली बार विकिपीडिया पर ही नहीं हुआ है। इससे पहले इसी तरह का हमला ट्विटर और फेसबुक पर भी हो चुका है।
Leave A Comment