ब्रेकिंग न्यूज़

यमुनोत्री धाम में मौसम की पहली बर्फबारी, तीर्थयात्रियों में उत्साह

उत्तरकाशी/चमोली। उत्तराखंड के यमुनोत्री धाम में रविवार को मौसम की पहली बर्फबारी से मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे तीर्थयात्रियों में काफी उत्साह देखने को मिला। वहीं, तापमान में गिरावट के बीच केदारनाथ में भी बर्फबारी हुई। इसके साथ ही चारधाम यात्रा अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। यमुनोत्री में बारिश और बर्फबारी तथा केदारनाथ में हिमपात के मद्देनजर मंदिर समिति के एक सदस्य ने तीर्थयात्रियों को जरूरी दवाइयां साथ रखने और धामों की यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी। श्री केदारनाथ-बदरीनाथ मंदिर समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य विनीत पोस्ती ने तीर्थयात्रियों से सभी जरूरी दवाइयां साथ रखने और यात्रा के दौरान सतर्कता बरतने की अपील की। यमुनोत्री में बर्फबारी देखकर तीर्थयात्री रोमांचित हो उठे। मां यमुना के दर्शन एवं पूजा अर्चना के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने आसमान से गिरती बर्फ के बीच प्राकृतिक नजारों का आनंद भी लिया। पंच पंडा समिति के सचिव गिरीश उनियाल ने कहा कि मौसम की पहली बर्फबारी से तीर्थयात्रियों में खासा उत्साह देखा गया। उनियाल ने कहा, "कुछ लोगों के लिए इतने करीब से बर्फबारी देखने का यह पहला मौका था और वे इसे देखकर बेहद खुश थे।" भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश या बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया था। ग्रीष्मकालीन चारधाम यात्रा के अंतिम चरण में तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ने से यमुनोत्री धाम में फिर से चहल-पहल बढ़ गई है। इससे स्थानीय कारोबारियों को राहत और उम्मीद मिली है, जिनकी आजीविका तीर्थयात्रा पर निर्भर है। कम से कम 6,000 तीर्थयात्री शनिवार को मां यमुना के दर्शन और आशीर्वाद लेने के लिए यमुनोत्री धाम पहुंचे। यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुनील उनियाल ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु ग्रीष्मकालीन तीर्थयात्रा के अंतिम चरण में धाम पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा, "श्रद्धालुओं की इस आमद से न केवल धाम में रौनक बढ़ी है, बल्कि चारधाम यात्रा से जुड़े कारोबारियों को भी लाभ हुआ है।" उनियाल ने बताया कि यमुनोत्री धाम के कपाट छह महीने के शीतकालीन प्रवास के लिए 11 नवंबर को भाई दूज के शुभ अवसर पर बंद कर दिए जाएंगे। सर्दियों के दौरान श्रद्धालु खरसाली स्थित यमुना मंदिर में मां यमुना के दर्शन कर सकेंगे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english