ब्रेकिंग न्यूज़

 बेबीसिटर से बार्बीकोर तक: ब्रिटिश काउंसिल ने नौ दशक को परिभाषित करने वाले 90 शब्द जारी किए
नयी दिल्ली. ब्रिटिश काउंसिल ने बुधवार को 90 शब्दों का एक संग्रह जारी किया, जिसमें ‘बेबीसिटर', ‘गे', ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस', ‘वोक', ‘एजलॉर्ड' और ‘बार्बीकोर' शामिल हैं और ये शब्द 1930 के बाद के नौ दशकों को परिभाषित करते हैं। सांस्कृतिक संबंधों के लिए ब्रिटेन के अंतरराष्ट्रीय संगठन की 90वीं वर्षगांठ के अवसर पर यह सूची जारी की गई। इसमें बताया गया है कि अंग्रेजी भाषा किस प्रकार विकसित हुई है। साथ ही यह पिछले कुछ वर्षों में सामाजिक, सांस्कृतिक और तकनीकी परिवर्तनों को दर्शाती है। ‘कम्प्यूटेशनल भाषा विज्ञान और डिजिटल मानविकी' विशेषज्ञ डॉ. बारबरा मैकगिलिव्रे ने इन 90 शब्दों को संकलित किया है। यह संग्रह अंग्रेजी को लोगों और संस्कृतियों के बीच एक शक्तिशाली संयोजक करार देता है। ये शब्द 1934 से 2024 तक अंग्रेजी भाषा को आकार देने वाले सामाजिक, सांस्कृतिक, तकनीकी, राजनीतिक और पर्यावरणीय विकास को दर्शाते हैं। मैकगिलिव्रे ने एक बयान में कहा,‘‘ मैं हमेशा इस बात से चकित होती हूं कि भाषा समय के साथ कैसे विकसित होती है। ब्रिटिश काउंसिल की 90वीं वर्षगांठ के लिए 90 नए शब्दों और अर्थों को संकलित करते समय मैं यह देखकर चकित रह गई कि प्रौद्योगिकी किस तरह से संचार को नया रूप देती है और ये परिवर्तन कितनी तेज़ी से होते हैं। ई-बुक या डूमस्क्रॉल को लें: ये शब्द बताते हैं कि प्रौद्योगिकी ने हमारे जीवन को कितना बदल दिया है।'' तीस के दशक में गढ़े गए शब्द सामाजिक बदलावों और नवाचारों को दर्शाते हैं जैसे ‘बेबीसिटर' शब्द। यह शब्द बदलते पारिवारिक भूमिकाओं को दर्शाता है, ‘इवैक्यूएट' युद्धकालीन प्रभाव को दर्शाता है, ‘गे' पहचान को और ‘ज्यूकबॉक्स' अफ्रीकी अमेरिकी संगीत के प्रभाव को प्रदर्शित करता है। 1940 का दशक युद्ध और उभरती हुई जीवन-शैली के प्रभाव में था, जिसके कारण ‘परमाणु', ‘बिकनी', ‘ब्लॉकबस्टर', ‘वीगन', ‘स्टेकेशन' और ‘कूल' जैसे शब्द प्रचलन में आए। इसी प्रकार से ‘डिस्को' और ‘रॉक'एन'रोल' जैसे शब्दों ने 50 के दशक को संगीत की दृष्टि से समृद्ध दशक के रूप में परिभाषित किया। ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस' भी प्रचलन में आया। सूची के अन्य शब्द भी आगे के दशकों के विकास से जुड़े हैं।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english