इटली में छुट्टियां बिताने पहुंचे नागपुर के होटल व्यवसायी और उनकी पत्नी की सड़क दुर्घटना में मौत
नागपुर. इटली में नागपुर के एक होटल व्यवसायी और उनकी पत्नी अपनी छुट्टियों के आखिरी दिन दो अक्टूबर को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई जबकि उनके बच्चे घायल हो गए, घायलों में से एक की हालत गंभीर है। अधिकारियों और परिजनों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उनके रिश्तेदार और सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक इकबाल आजमी ने बताया कि सिविल लाइंस निवासी जावेद अख्तर (57), उनकी पत्नी नादरा, बेटा जाजेल (15), बेटियां आरजू(22) और शिफा (18) इटली और फ्रांस के दस दिवसीय यात्रा पर गए थे। आजमी ने बताया कि,"उनकी नौ-सीटर टैक्सी दो अक्टूबर की सुबह ग्रोसेटो (टस्कनी) में एक वाहन से टकरा गई। जावेद और नादरा की मौत हो गई, जबकि आरजू गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसका ऑपरेशन हुआ है और वह फिलहाल बेहोशी की हालत में है। शिफा और जाजेल को भी चोटें आई हैं।," उन्होंने कहा कि, "हमने शिफा से वीडियो कॉल पर बात की। हमारे दो रिश्तेदार इटली के लिए रवाना हो गए हैं। महाराष्ट्र प्रशासन और मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस हमें जरूरी मदद मुहैया करा रहे हैं। परिवार नागपुर में गुलशन प्लाजा होटल का मालिक है। यह उनकी यात्रा का आखिरी दिन था।" नागपुर के जिलाधिकारी विपिन इटनकर ने घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए कहा कि शवों को वापस लाने के प्रयासों के तहत अधिकारी इटली स्थित भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं। इटनकर ने बताया कि जिले के अधिकारियों ने मृतकों के घर का दौरा किया।
अख्तर के प्रतिष्ठान के बगल में स्थित होटल स्टेटस के मालिक विजय चौरसिया ने बताया कि इस त्रासदी ने यहां के होटल कारोबार से जुड़ा समुदाय दुखी है। चौरसिया ने कहा, "हमें कल ही इस घटना के बारे में पता चला।

.jpg)


.jpeg)
.jpeg)


.jpeg)
.jpg)
Leave A Comment