ब्रेकिंग न्यूज़

 भारत का अपना ‘किलर’ ड्रोन: 1000 किमी तक तबाही मचाएगा IG ड्रोन्स का नया ‘प्रोजेक्ट काल’

 नई दिल्ली।  आज के समय में आधुनिक तरीके से लड़े जाने वाले युद्धों में वन-वे अटैक ड्रोन एक खासियत बनकर उभर रहे हैं। ऐसे में जानी-मानी डिफेंस टेक्नॉलजी कंपनी आईजी डिफेंस ने दावा किया है कि उसने भारत में लंबी दूरी तक निशाना लगाने में सक्षम ड्रोन बनाया है, जो 1,000 किलोमीटर तक विस्फोटक ले जा सकता है।

‘प्रोजेक्ट काल’ के तहत विकसित किए जा रहे अपनी तरह के इस अनोखे ड्रोन की तुलना ईरानी शाहेद-क्लास स्वार्म ड्रोन सहित आधुनिक ड्रोन सिस्टम से की जा सकती है। ओडिशा में स्थापित और नई दिल्ली में मुख्यालय वाली इस कंपनी ने हाल में उन्नत ड्रोन की पहली झलक को पेश किया। इस तरह के अगली पीढ़ी के ड्रोन का निर्माण इसलिए महत्त्वपूर्ण है क्योंकि शाहेद-136 जैसे प्लेटफॉर्म ने खासकर एक तरफ ईरान और दूसरी तरफ अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे तनाव के बीच अपेक्षाकृत कम लागत पर लंबी दूरी तक विस्फोटक ले जाने की अपनी काबिलियत की वजह से दुनिया का ध्यान खींचा है।
आईजी डिफेंस के संस्थापक और मुख्य कार्याधिकारी बोधिसत्त्व संघप्रिय ने कहा कि लंबी दूरी के मानवरहित स्ट्राइक सिस्टम तेजी से आधुनिक संघर्षों के आकार को दुनिया भर में बदल रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘प्रोजेक्ट काल के साथ, हमने लंबी दूरी की मारक क्षमता वाले ड्रोन की इस उभरती श्रेणी में स्वदेशी सिस्टम बनाने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम उठाया है। आगामी ड्रोन सिस्टम विकास के अपने पहले चरण में है और इसे जल्द ही पेश किया जाएगा।’ शाहेड श्रेणी के ड्रोन को काफी सस्ती कीमत पर बनाया जा सकता है और बड़ी संख्या में तैनात किया जा सकता है, जिससे एयर डिफेंस सिस्टम पर भारी असर पड़ेगा और दुश्मनों को कहीं ज्यादा महंगी इंटरसेप्टर मिसाइलें इस्तेमाल करने पर मजबूर होना पड़ेगा।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english