गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नवीन ने टी20 विश्व कप जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी
नयी दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को टी20 विश्व कप में शानदार जीत दर्ज करने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी और कहा कि इस जीत ने ''हर भारतीय को गौरवान्वित किया है।'' गृहमंत्री शाह ने 'एक्स' पर अपने संदेश में कहा, "क्या शानदार जीत है! विश्व चैंपियन टीम इंडिया को सलाम।'' उन्होंने कहा, ''पूरे टूर्नामेंट में आपके असाधारण प्रदर्शन और जुझारू जज्बे ने देश का गौरव और सम्मान बढ़ाया है। हर भारतीय को गर्व का अनुभव कराने के लिए पूरी टीम को बधाई।''
वहीं भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी और इसे दृढ़ संकल्प, अनुशासन और उत्कृष्ट 'टीम वर्क' पर आधारित "शानदार" जीत बताया। नवीन ने कहा कि यह जीत उस जुझारूपन और जीतने की भावना को दर्शाती है जो देशभर में लाखों लोगों को प्रेरित करती है। भाजपा अध्यक्ष नवीन ने पोस्ट किया, ''टी20 विश्व कप चैंपियन बनने पर टीम इंडिया को बधाई...। पूरा देश इस ऐतिहासिक क्षण का जश्न आपके साथ मना रहा है। दृढ़ संकल्प, अनुशासन और उत्कृष्ट 'टीम वर्क' पर आधारित एक शानदार जीत। खिलाड़ियों ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है।" भारत ने अहमदाबाद में हुए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर लगातार दूसरी बार आईसीसी टी20 विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम की जो उसका तीसरा टी20 विश्व कप खिताब है।

.jpg)



-copy.jpg)
.jpg)

.jpg)
Leave A Comment