ब्रेकिंग न्यूज़

प्रधानमंत्री मोदी ने सीआईएसएफ स्थापना दिवस पर कर्मियों को बधाई दी

नयी दिल्ली.  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के स्थापना दिवस पर सुरक्षा बल के सभी कर्मियों को बधाई दी और कहा कि सीआईएसएफ देश भर में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मोदी ने कहा कि सीआईएसएफ कर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा भारत की सुरक्षा और प्रगति में बहुत बड़ा योगदान देती है। मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट किया, ''केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के सभी कर्मियों को सुरक्षा बल के स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं। सीआईएसएफ अपने दृढ़ संकल्प, अनुशासन और समर्पण के लिए जाना जाता है जो देश भर में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाता है।'' संसद के एक अधिनियम के तहत 1968 में गठित सीआईएसएफ एक बहुआयामी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल है। महज 3,129 कर्मियों से शुरू हुआ यह सुरक्षा बल अब 22 लाख कर्मियों की एक मजबूत ताकत बन गया है जो लगभग सभी राज्यों में तैनात है। सीआईएसएफ वर्तमान में 70 हवाई अड्डों सहित 361 महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रतिष्ठानों को सुरक्षा प्रदान करता है। इसके अलावा किसी भी सुरक्षा आपात स्थिति से निपटने के लिए इसके पास 12 आरक्षित बटालियन हैं और यह देश भर में आठ अत्याधुनिक प्रशिक्षण संस्थान संचालित करता है जो सीआईएसएफ को निरंतर निखारते और मजबूत बनाते हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english