ब्रेकिंग न्यूज़

अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर गुवाहाटी पहुंचे

गुवाहाटी.  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह असम विधानसभा चुनाव से पहले शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर गुवाहाटी पहुंचे। शाह इस दौरान एक आधिकारिक कार्यक्रम में शामिल होंगे और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की युवा शाखा की रैली को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शाह का स्वागत किया। शर्मा ने एक पोस्ट में कहा, "मां कामाख्या की धरती पर आदरणीय अमित शाह का हार्दिक स्वागत है। आदरणीय गृह मंत्री विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और अपने ज्ञानवर्धक शब्दों से हमारी युवा शक्ति का उत्साह बढ़ाएंगे।" पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि शाह शहर के कैनाधारा राजकीय अतिथि गृह में ठहरेंगे।
भाजपा की असम इकाई के मीडिया संयोजक ध्रुबज्योति मारल ने बताया, "वह (शाह) पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात कर आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीतियों पर चर्चा करेंगे। अभी कोई कार्यक्रम तय नहीं है, लेकिन हम उनके मार्गदर्शन की प्रतीक्षा कर रहे हैं।" शाह रविवार सुबह कालापहाड़ क्षेत्र स्थित 'प्राग्ज्योतिषपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल' (पीएमसीएच) का उद्घाटन करेंगे। प्राग्ज्योतिषपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के दो परिसर हैं, एक पानबाजार में और दूसरा कालापहाड़ में। यह गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के बाद राज्य की राजधानी में दूसरा ऐसा संस्थान होगा। उन्होंने बताया कि शाह युवाओं को प्रेरित करने के लिए उन्हें संबोधित करेंगे।
भाजपा की असम इकाई के अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने 'एक्स' पर कहा, "माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा कल (रविवार को) संबोधित किए जाने वाले 'युवा शक्ति समारोह' की तैयारियों की समीक्षा की गई, जिसमें एक लाख से अधिक युवाओं के भाग लेने की उम्मीद है। यह विकसित और आत्मनिर्भर असम की दिशा में एक बड़ा कदम है।" एक अधिकारी ने बताया कि युवा सम्मेलन के बाद शाह राज्य से रवाना होंगे।
असम विधानसभा की 126 सीट के लिए अप्रैल में चुनाव होने की उम्मीद है और भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रहा है। वर्ष 2023 में हुई परिसीमन प्रक्रिया के बाद असम में यह पहला विधानसभा चुनाव होगा।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english