ब्रेकिंग न्यूज़

 अब समय आ गया है कि भारत चुनौतियों से घिरी दुनिया का फिर से मार्गदर्शन करे : मनोज सिन्हा

जम्मू.  जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को तकनीकी रूप से मजबूत और मानवीय संवेदनाओं से युक्त समाज के निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि भारत चुनौतियों से जूझ रही दुनिया का मार्गदर्शन करने में अपना स्थान फिर से हासिल करे। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे केवल भारत ही नहीं, बल्कि वैश्विक बौद्धिक और नैतिक चेतना को भी समृद्ध करें। सिन्हा यहां केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में महाराजा रणबीर सिंह की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, "मानव कल्याण से प्रेरित भारत विश्व शांति और साझा समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है। समय आ गया है कि भारत चुनौतियों से जूझ रही इस दुनिया का मार्गदर्शन करते हुए अपना स्थान पुनः प्राप्त करे।" इस अवसर पर उपराज्यपाल ने विश्वविद्यालय के जम्मू परिसर का नाम बदलकर श्री महाराजा रणबीर सिंह परिसर करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा, "हमें अपने युवाओं को एक सशक्त भारत के निर्माण के लिए तैयार करना होगा, जो देशों को अटूट एकता में जोड़ सके और उनमें विश्व शांति तथा मानव कल्याण की भावना को प्रज्वलित करे।" उन्होंने क्षेत्र में गुरुकुल, संस्कृत पाठशालाओं और वेद पाठशालाओं की स्थापना के लिए वित्तीय सहायता देने का भी आश्वासन दिया।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english