ब्रेकिंग न्यूज़

अमित शाह का बंगाल में तीखा हमला, सिंडिकेट खत्म करने का वादा

 नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में आयोजित चुनावी रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य की सत्तारूढ़ सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य में अवैध गतिविधियों और सिंडिकेट सिस्टम के खिलाफ सख्त कार्रवाई केवल भाजपा ही कर सकती है।

 अमित शाह ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद अवैध रूप से रह रहे लोगों की पहचान कर उन्हें बाहर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिंडिकेट चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और कानून-व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार और अव्यवस्था फैली हुई है। उन्होंने तंज कसते हुए उन्हें ‘हीरक की रानी’ बताया और कहा कि चुनाव में जनता उन्हें हटाने का फैसला करेगी। अमित शाह ने आरोप लगाया कि बंगाल से ओडिशा और झारखंड में आलू की सप्लाई रोक दी गई है, जिससे किसानों और व्यापारियों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में आने पर इस सप्लाई को फिर से शुरू करेगी।
 उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा भेजे गए विकास फंड का सही उपयोग नहीं हुआ और इसे सिंडिकेट के जरिए हड़प लिया गया। भाजपा सरकार बनने पर हर पैसे का हिसाब लिया जाएगा।
 अमित शाह ने कहा कि भाजपा सरकार में आदिवासी समाज को सम्मान मिला और इसी समाज की एक महिला द्रौपदी मुर्मु देश की राष्ट्रपति बनीं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार नहीं किया गया। उन्होंने घोषणा की कि भाजपा सरकार बनने पर बेरोजगार युवाओं और महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपए की सहायता दी जाएगी। साथ ही राज्य में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की बात भी कही।
 गृह मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार आने पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी, ताकि वे रात में भी सुरक्षित बाहर निकल सकें।
 अमित शाह ने दावा किया कि राज्य में बंद पड़ी फैक्ट्रियों को फिर से शुरू किया जाएगा और रवींद्रनाथ टैगोर के ‘सोनार बांग्ला’ के सपने को साकार किया जाएगा। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english