ब्रेकिंग न्यूज़

 राज बब्बर ने गुरुग्राम में हड़ताल पर बैठे अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों से मुलाकात की

गुरुग्राम. पूर्व सांसद राज बब्बर ने मंगलवार को यहां हड़ताल पर बैठे अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की मांगों के प्रति समर्थन व्यक्त किया और कहा कि सरकार को उनकी भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। कांग्रेस नेता हड़ताल के सातवें दिन सेक्टर 29 स्थित विरोध स्थल पर पहुंचे और सरकार से अपनी मांगों को बिना देरी किए पूरा करने का आग्रह किया। उनके साथ सीमा पाहुजा भी थीं, जिन्होंने 2025 में गुरुग्राम महापौर चुनाव लड़ा था। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने बब्बर को अपनी मांगों का एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें फरीदाबाद के मुजेसर स्थित एक कार्यशाला में आग लगने से जान गंवाने वाले दो दमकलकर्मियों के परिवारों के लिए मुआवजे और पिछले पांच वर्षों में वेतन वृद्धि न किये जाने, जोखिम और चिकित्सा भत्ते से संबंधित मांगें शामिल थीं। बब्बर ने हड़ताल को उचित ठहराया और फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद हुए कर्मियों को याद किया। उन्होंने उनकी ओर से सरकार से बात करने का भी वादा किया।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english