दस हुई थी मृतक की लव मैरिज, पत्नी ने प्रेमी व उसके दोस्तों के साथ मिलकर की हत्या!
फरीदाबाद। डबुआ थाना क्षेत्र साल पहले में 28 जनवरी को नाले में मिली लाश की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने एक महिला, उसके आरोपी प्रेमी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी महिला मृतक की पत्नी है। दोनों ने दस साल पहले वर्ष 2010 में लव मैरिज की थी। लेकिन दोनों से कोई बच्चा नहीं हुआ था। बाद में उसने पांच साल के बच्चे को गोद ले लिया था।
पुलिस ने बताया कि आरोपी पत्नी के मुताबिक मृतक शराब का आदी था। वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। परेशान होकर आरोपी महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और आरोपी प्रेमी के दोस्तों के साथ मिलकर पति की हत्या करवा दी। शव को नाले में फिंकवा दिया था। हैरानी की बात ये है कि पुलिस को धोखा देने के लिए आरोपी महिला ने पति के शव को पहचानने से भी इंकार कर दिया था।
पुलिस ने बताया कि जब सख्ती दिखाई तो वह सारी कहानी बयां कर दी। पुलिस आरोपी महिला के आरोपी प्रेमी और उसके आरोपी साथियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला ने पति की हत्या कराने के लिए 41 हजार की सुपारी दी थी। बता दें कि 28 जनवरी को डबुआ पुलिस ने नाले से एक सड़ा गला शव बरामद किया था। जांच के दौरान पता चला कि मृतक दिनेश कुमार प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था और पत्नी सपना (बदला नाम) के साथ सैनिक कॉलोनी में ही रहता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी सपना और दिनेश ने वर्ष 2010 में लव मैरिज किया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला सपना ने अपने मुंह बोले चाचा हरजीत और अपने आरोपी प्रेमी नितिन, उसके आरोपी दोस्त विष्णु, आरोपी दीपक, आरोपी विनीत के साथ मिलकर 11 जनवरी की रात में दिनेश को सैनिक कॉलोनी में घर पर सिर में डंडा मारकर एवं गला दबाकर हत्या कर दी थी।


.jpg)
.jpg)





.jpg)
Leave A Comment