छोटे बेटे ने कर दी मां की हत्या! कहा- पेड़-जमीन बंटवारे में बड़े भाई को दे रही थी ज्यादा हिस्सा
गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह के गांडेय थाना क्षेत्र अंतर्गत रांगामाङी टांड़ (इरकिया) में बीते 25 जनवरी को हुई वृद्ध महिला हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।
पुलिस के अनुसार इस हत्याकांड को एक पेड़ और जमीन के बंटवारे को लेकर एक कलयुगी बेटे के द्वारा ही अंजाम दिया गया था। पुलिस ने आरोपी पुत्र चुड़का टुडू को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने हत्या के लिए प्रयुक्त किये गये पत्थर तथा अन्य सामानों को भी बरामद किया है।
इस मामले को लेकर एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह ने एक प्रेसवार्ता मेंं बताया कि बीते 26 जनवरी को गांडेय थाना क्षेत्र के रंगामाड़ी टांड़(इरकिया) गांव में एक वृद्ध महिला पार्वती देवी (80 वर्ष) का शव पाया गया था। शव बरामदगी होने के बाद मृतका के बड़े बेटे सोमाय टुडू के लिखित आवेदन पर गांडेय थाना में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
अनुसंधान के क्रम में मृतका के छोटे पुत्र चुड़का टूडु की संलिप्ता पायी गई। आरोपी चुड़का से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल किया। पूछताछ के क्रम में हत्या के आरोपी बेटे चुड़का टुडू ने बताया कि उसकी मां पार्वती देवी बड़े बेटे सोमाय टुडू को ज्यादा मानती थी। दोनों भाइयों के बीच संपत्ति का बंटवारा भी हुआ था, लेकिन चुड़का के खेत में लगे पेड़ और जमीन का बंटवारा होने के बाद दोनों भाइयों के बीच विवाद हो गया था। आरोपी के अनुसार विवाद के बाद उसकी मां बड़े बेटे सोमाय के पक्ष में थी। इसी से वह काफी क्षुब्ध हो गया था और फिर 25 जनवरी की दोपहर करीब 3 बजे उनसे अपनी मां को सुनसान जगह पर ले गया और वहां एक पत्थर उठाकर उन पर तीन बार वार किया, जिससे उनकी मौत हो गई।
पूछताछ के क्रम में आरोपी चुड़का ने यह भी स्वीकार किया कि वह ताड़ी का सेवन करता है। घटना के दिन भी उसने गांव में ही ताड़ी का सेवन किया था। नशे में उसने मां की हत्या जैसा भयानक कदम उठाया।
---


.jpg)
.jpg)





.jpg)
Leave A Comment