पड़ोसी ने सिर पर डंडा मारा, बेहोशी में नर्मदा में फेंका, 10वें दिन 25 किमी दूर मिली बच्चे की लाश
जबलपुर। मध्यप्रदेश में 10 साल के बच्चे की 15 वर्षीय पड़ोसी पर हत्या कर देने का आरोप है। उसकी लाश 10वें दिन 25 किमी दूर नरसिंहपुर जिले में मुराच घाट के पास उतराती मिली। आरोपी ने खुद के अपहरण की साजिश भी रची। बाद में आरोपी खुद पीडि़त परिवार और पुलिस वालों के साथ मिलकर बच्चे को ढूंढने का नाटक करता रहा, लेकिन मोबाइल लोकेशन से वारदात का खुलासा हो गया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया। बेलखेड़ा पुलिस ने मामले में हत्या की धारा 302 और शव छिपाने की धारा 201 भादवि बढ़ाते हुए आरोपी को न्यायालय बोर्ड में पेश किया।
पुलिस ने बताया कि जुगपुरा थाना बेलखेड़ा निवासी राजा उर्फ धनराज मल्लाह (10) बीते पांच मार्च की रात आठ बजे से गायब था। चार भाई-बहनों में वह तीसरे नंबर का था और तीसरी में पढ़ता था। पिता रामदास ने 6 मार्च को बेलखेड़ा थाने में उसके अपहरण का प्रकरण दर्ज कराया था। एसपी ने 10 मार्च को बच्चे का पता बताने पर पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। तब से परिवार व गांव वालों के साथ पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
पांच मार्च को राजा रात आठ बजे चाचा और 300 मीटर दूर रहने वाली नानी के घर जाने का बोलकर निकला था। वह रात 10 बजे तक नहीं लौटा, तो परिवार वाले उसे तलाशने निकले। खबर पाकर रात में ही बेलखेड़ा पुलिस भी गांव में पहुंच गई। सात मार्च को पड़ोस में रहने वाला आरोपी 15 साल का लड़का घाट पर संदिग्ध हालत में मिला था। उसके हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे। मुंह में टेप चिपका था। तब उसने अपने परिवार वाले और पुलिस को बताया था कि बदमाश उसे अगवा कर ले जा रहे थे। हालांकि पुलिस को उसकी कहानी पर विश्वास नहीं हुआ।
इधर, बच्चा भी गायब था। उसकी हरकत ने पुलिस को उस पर संदेह की वजह पैदा कर दी। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से मोबाइल लोकेशन निकलवाई, तो पता चला कि जब बच्चा घर से निकला था। उसके बाद संदेही का मोबाइल लोकेशन भी जुगपुरा घाट पर था। वहां करीब वह आधे घंटे रहा। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर सख्ती दिखाई। इसके बाद उसने वारदात कबूल कर ली।






.jpg)


.jpg)
Leave A Comment