भारत ने कोविड टीकाकरण अभियान में महत्वपूर्ण पड़ाव पार किया; 4 करोड़ 20 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गए
नई दिल्ली। देश में अब तक चार करोड़ 20 लाख 63 हजार से अधिक लोगों को कोविड का टीका लगाया जा चुका है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि कल 27 लाख 23 हजार से अधिक लोगों को ये टीके लगाये गये।
इस बीच, देश में कोविड से ठीक होने वालों की दर 96 दशमलव एक-दो प्रतिशत हो गई है। कल 23 हजार 653 व्यक्ति इस संक्रमण से ठीक हुए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इस बीमारी से अब तक एक करोड़ 11 लाख से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं। हालांकि, विभिन्न राज्यों में कोविड के मामलों में अचानक आई तेजी के कारण देश में सक्रिय मामलों की संख्?या लगातार बढ़ रही है। इस समय में, देश में दो लाख 88 हजार से अधिक सक्रिय मामले हैं। देश में कल 40 हजार 953 नये मामलों की जानकारी मिली






.jpg)

.jpg)
.jpg)
Leave A Comment