प्यार के बीच में आए पिता का बेटी ने रस्सी से घाेंट दिया गला, प्रेमी ने भी दिया साथ; दोनों गिरफ्तार
अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में आरोपी युवती ने शनिवार रात बकरी बांधने वाली रस्सी से अपने पिता की गला घोंटकर हत्या कर दी। पिता का कसूर सिर्फ इतना था कि वह अपनी आरोपी बेटी के संबंधों का विरोध करता था। सनसनीखेज हत्या की इस वारदात में लड़की का साथ उसके आरोपी प्रेमी ने भी दिया। पुलिस ने आरोपी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने अपना जुर्म कबूल किया है।
सीओ रूदौली धर्मेंद्र यादव ने बताया कि पटरंगा थाना क्षेत्र के मजरा चक के सरैठा गांव निवासी दरबारी लाल की चार बेटियां हैं। जिसमें तीन की शादी हो गई है। जबकि, छोटी लड़की आरोपी रंजू उनके साथ रहती थी। इस बीच, लड़की का संबंध गांव के ही आरोपी रवि नाम के युवक से हो गया। जिसे उसका पिता नापसंद कर उस पर सख्ती बरत रहा था। वह बेटी को उसके प्रेमी से मिलने नहीं देता था। उसके घर के बाहर जाने पर भी पाबंदी लगा रखी थी।
इससे नाराज उसकी आरोपी पुत्री ने अपने आरोपी प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई और शनिवार रात उसे अंजाम भी दे दिया। शनिवार रात जब पिता खाना खाने के बाहर घर के बाहर रखे छप्पर में सो गया तो आरोपी रंजू ने अपने प्रेमी आरोपी रवि के साथ मिलकर बकरी बांधने वाली रस्सी से गला घाेंट दिया।
सीओ ने बताया कि आरोपी बेटी और उसके आरोपी प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी बेटी ने हत्या का गुनाह स्वीकार कर लिया है। मृतक दरबारी के शव को पीएम के लिए भेजा गया।
Leave A Comment