रिश्तेदार से मिलकर लौट रहे दंपती की बाइक की कार से टक्कर, दोनों की मौत
सिरसा। हरियाणा सिरसा जिले के गांव चकेरियां में बाइक और कार की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। घटना शनिवार देर रात उस वक्त घटी, जब ओढ़ा का एक दंपती बाइक पर पंजाब में अपने एक रिश्तेदार से मिलकर वापस लौट रहा था। रास्ते में कार से टक्कर के बाद दोनों घायल हो गए। गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया तो वहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान ओढां के दर्शन सिंह और उसकी पत्नी के रूप में हुई है। पुलिस को दिए बयान में मृतक दर्शन सिंह के भाई जसपाल सिंह ने बताया कि उसका भाई और भाभी पंजाब में अपने एक रिश्तेदार से मिलने गए थे। वहां से घर वापस लौट रहे थे तो रास्ते में कालांवाली के पास चकेरियां गांव में उनकी बाइक की कार के साथ टक्कर हो गई। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आई। दोनों को ओढां के सरकारी अस्पताल लाया गया।
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर्स ने दर्शन सिंह को मृत घोषित कर दिया, वहीं उसकी पत्नी को सिरसा रेफर कर दिया। इसके बाद जब उसे सिरसा ले जाया जा रहा था तो रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। सूचना के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिरसा के नागरिक अस्पताल भिजवाया। कार के ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
Leave A Comment