छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के लिए मौर्य और यादव बने पर्यवेक्षक
रायपुर/नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। राज्यों में पर्यवेक्षक बनाए गए हैं। छत्तीसगढ़ के लिए उत्तरप्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। असम के लिए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और पवन शर्मा को नियुक्त किया गया है। बिहार के लिए केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत और विजया रहाटकर को नियुक्त किया गया है। इसी तरह अंडमान निकोबार के लिए वी. मुरलीधरन व एच राजा, आंध्र प्रदेश के लिए डॉ. जितेंद्र सिंह, मंगल पांडे, अरुणाचल प्रदेश डॉ. अनिल जैन व विनोद सोनकर और चंडीगढ़ के लिए पीयूष गोयल व सत्याकुमार को दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा भाजपा ने अन्य प्रदेशों में चुनाव का दायित्व सौंपा है।
Leave A Comment