राष्ट्रपति 26 नवंबर को संसद के सेंट्रल हॉल में संविधान दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे
नई दिल्ली। संसद के केंद्रीय कक्ष में 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाएगा। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद संविधान दिवस समारोहों की अगुवाई करेंगे। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मंत्री, सांसद और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।
आम जनता से कोविड-19 मानकों का पालन करते हुए संविधान की प्रस्तावना पढऩे में राष्ट्रपति कोविंद के साथ शामिल होने का अनुरोध किया गया है।
अधिकतम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संसदीय कार्य मंत्रालय ने दो पोर्टल तैयार किए हैं। पहला पोर्टल 22 आधिकारिक भाषाओं और अंग्रेजी में संविधान की प्रस्तावना को ऑनलाइन पढने के लिए है। दूसरा पोर्टल संवैधानिक लोकतंत्र पर ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी के लिए है। इनमें कोई भी हिस्सा ले सकता है और प्रमाण-पत्र प्राप्त कर सकता है।





.jpg)


.jpg)

Leave A Comment