ब्रेकिंग न्यूज़

   जिन लड़कियों के शरीर पर होते हैं ये निशान, मानी जाती हैं बेहद भाग्यशाली
हर व्यक्ति के शरीर की बनावट अलग-अलग होती है एवं प्रत्येक व्यक्ति के शरीर पर कई तरह के चिन्ह और तिल बने होते हैं। सामुद्रिक शास्त्र एक ऐसी विधा है जिसमें शरीर के अंगों की बनावट और शरीर पर बने हुए चिन्ह एवं तिलों को देखकर व्यक्ति के बारे में जानकारी दी जाती है। शरीर पर बनने वाले कुछ चिन्हों और तिलों को अशुभ माना जाता है तो वहीं कुछ को बहुत ही शुभ माना जाता है। कुछ चिन्ह ऐसे भी होते हैं जो व्यक्ति को बहुत भाग्यशाली बनाते हैं। सामुद्रिक शास्त्र में कुछ चिन्हों, तिलों और शरीर के अंगों की बनावट के बारे में बताया गया है, जिन लड़कियों के शरीर पर ये होते हैं, उन्हें बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है। इनके बारे में कहा जाता है कि ये जहां भी जाती हैं वहां सुख-समृद्धि आती है। तो चलिए जानते हैं किन लड़कियों को माना जाता है बहुत ही भाग्यशाली
पैर के तलवे में शुभ निशान
सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक जिन लड़कियों के पैर के तलवे में शंख, कमल या चक्र चिन्ह बना होता है वे स्वयं और परिवार के लिए बहुत भाग्यशाली होती हैं। ये स्वयं भी किसी ऊंचे पद पर पहुंचती हैं। इसके साथ ही जिन लड़कियों के पैर का अंगूठा चौड़ा और गोलाई एवं लालिमा लिए हुए होता है, उनका पूरा परिवार सुखपूर्वक जीवन व्यतीत करता है। 
शरीर के बाएं हिस्से में तिल
हर व्यक्ति के शरीर के अलग-अलग हिस्सों में तिल होते हैं। कुछ तिल व्यक्ति के जन्म समय के होते हैं तो वहीं कुछ तिल बाद में बन जाते हैं। शरीर पर बने हुए तिलों का अलग-अलग महत्व माना जाता है। यदि किसी महिला के शरीर पर दाएं हिस्से की तुलना में बाएं हिस्से में अधिक तिल होते हैं तो माना जाता है कि ऐसी लड़कियां परिवार के लिए भाग्यशाली होती हैं। 
चौड़ा माथा
सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक जिन लड़कियों का माथा चौड़ा होता है वे बहुत भाग्यशाली होती हैं। यदि किसी लड़की का माथा तीन अंगुल से चौड़ा और चंद्रमा के आकार का हो तो ऐसी लड़कियां सौभाग्य और सुख में वृद्धि करने वाली होती हैं माना जाता है कि ये जिस घर में जाती हैं वहां धन-धान्य और खुशहाली बनी रहती है। ये लड़कियां स्वभाव की कठोर होती हैं लेकिन दिल से नरम होती हैं। जिन लड़कियों का माथा आगे से उठा हुआ होता हैं उनके विषय में माना जाता है कि ये भाग्यशाली, तीक्षण बुद्धि एंव विदुषी होती हैं। ये अपने परिवार के आगे बढ़ाने और उनके स्तर को ऊंचा उठाने का प्रयास करती हैं। 
लंबी उंगलियों वाली लड़कियां
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लड़कियों की उंगलियां लंबी और सुंदर होती हैं वे अपने पति के लिए बहुत भाग्यशाली होती हैं। इनकी जिससे भी शादी होती हैं उसे नौकरी और व्यवसाय में खूब तरक्की प्राप्त होती है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english