यदि बनना चाहते हैं धनवान तो आज ही अपने घर में लाकर रखें ये चीजें...!
हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में हमेशा धन-धान्य बना रहे क्योंकि हर व्यक्ति ऐशो आराम की जिंदगी जीना चाहता है। इसके अलावा आज के समय में एक अच्छा जीवन जीने और छोटी-छोटी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी धन की जरुरत होती है। लोग धन प्राप्ति के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं लेकिन कई बार बहुत परिश्रम करने पर भी धन की बरकत नहीं हो पाती है। अक्सर लोगों को ये शिकायत होती है कि घर में धन आता है और बहुत जल्दी खर्च हो जाता है। यदि आपके जीवन में भी ये समस्या बनी हुआ है तो वास्तु में इसके लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए हैं। जिसके अनुसार तीन चीजें ऐसी बताई गई हैं जिन्हें घर में लाकर रखने से हमेशा सुख-समृद्धि व सकारात्मकता बनी रहती है। आपके घर में रुपए पैसों से जुड़ी सारी समस्याएं दूर होती हैं व धन-धान्य बना रहता है।
तो आइए जानते हैं कि कौन सी हैं वे चीजें।
मुख्य द्वार पर लगाएं भगवान गणेश की तस्वीर
भगवान गणेश जहां विराजते हैं वहां सदैव शुभता बनी रहती है। गणेश जी के साथ रिद्धि-सिद्धि और शुभ-लाभ का भी वास होता है। वास्तु के अनुसार घर के दोनों ओर भगवान गणेश की प्रतिमा लगानी चाहिए लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि गणेश जी की पीठ के दर्शन नहीं होने चाहिए। मुख्य द्वार पर गणेश जी की प्रतिमा लगाने से वास्तु दोष दूर होता है और घर में सकारात्मकताका आगमन होता है, जिससे आपके घर में सुख-समृद्धि व शांति बनी रहती है।
तुलसी-
सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही पूजनीय व पवित्र माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार जिस घर में तुलसी के पौधे में नियम से पानी दिया जाता है व प्रतिदिन प्रातः एवं सांयकाल में तुलसी में दीपक प्रज्वलित किया जाता है। वहां सदैव मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। वास्तु के अनुसार भी तुलसी का पौधा लगाना बहुत शुभ माना गया है। जहां पर तुलसी का पौधा लगा होता है वहां सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह सकारात्मक ऊर्जा आपके जीवन में धन-धान्य व तरक्की दिलाने में सहायक होती है।
दक्षिणावर्ती शंख-
शंख मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु दोनों को प्रिय है। मां लक्ष्मी की उत्तपत्ति समुद्रमंथन के समय जल से हुई थी इसी प्रकार से शंख की उत्पत्ति भी समुद्रमंथन से मानी गई है। शंख कई तरह के होते हैं इन सभी का अपना महत्व होता है लेकिन इनमें से दक्षिणावर्ती शंख को बहुत दुर्लभ माना जाता है। यह शंख धनवृद्धि करने वाला माना गया है या फिर यूं कहें कि दक्षिणावर्ती शंख को साक्षात लक्ष्मी का स्वरुप माना जाता है। मान्यता है जिस घर में यह शंख होता है वहां कभी भी रुपए पैसों की कमी नहीं होती है। यदि आपके पास दक्षिणावर्ती शंख नहीं भी है तो भी अपने घर में कोई बजने वाला शंख रखना चाहिए। प्रतिदिन घर में शंख बजाने से घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है।
Leave A Comment