सावन का पहला सोमवार कल, जानें पूजा- विधि, महत्व और सामग्री की पूरी लिस्ट
सावन के पावन महीने की शुरुआत 25 जुलाई से हो गई है। 22 अगस्त तक सावन का महीना रहेगा। सावन का महीना भगवान शंकर को समर्पित होता है। इस माह में विधि- विधान से भगवान शंकर की पूजा- अर्चना की जाती है। सावन माह के सोमवार का बहुत अधिक महत्व होता है। भगवान शंकर का दिन सोमवार होता है। कल यानी 26 जुलाई को सावन का पहला सोमवार है। इस दिन भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व होता है।
-----आइए जानते हें सावन के पहले सोमवार की पूजा- विधि, महत्व और सामग्री की पूरी लिस्ट...
पूजा- विधि-----
00 सुबह जल्दी उठ जाएं और स्नान आदि से निवृत्त होने के बाद साफ वस्त्र धारण करें।
00 घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
00 सभी देवी- देवताओं का गंगा जल से अभिषेक करें।
00 शिवलिंग में गंगा जल और दूध चढ़ाएं।
00 भगवान शिव को पुष्प अर्पित करें।
00 भगवान शिव को बेल पत्र अर्पित करें।
00 भगवान शिव की आरती करें और भोग भी लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है।
00 भगवान शिव का अधिक से अधिक ध्यान करें।
Leave A Comment