ब्रेकिंग न्यूज़

 पहली बार कब मनाया गया था अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस

 नई दिल्ली। आज अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस है। उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू ने विश्व समुदाय से महिलाओं को सशक्त बनाने में सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की है। उन्होंने ट्वीट संदेश में इसे वैश्विक एजेंडा बनाने और अधिक से अधिक महिलाओं को उद्यमिता तथा आत्मनिर्भरता के रास्ते पर चलने के लिए प्रोत्साहित करने का अनुरोध किया। श्री नायडू ने कहा कि महिलाओं का सशक्तीकरण समग्र, समान और सतत विकास का केन्द्र है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि ग्रामीण उद्यमिता के लिए इको-प्रणाली शुरू करने के अलावा महिलाओं को रोजगार कौशल प्रदान करने की तत्काल आवश्यकता है।
कब से मनाया जा रहा है अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस
 संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 15 अक्टूबर 2008 को पहला अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस मनाया था। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस दिवस को मनाकर ग्रामीण महिलाओं की भूमिका को सम्मानित करने का निर्णय लिया था। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा इस दिवस को मनाने की घोषणा 18 दिसंबर 2007 को की गई थी। ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं और लड़कियां बहु-आयामी गरीबी से पीडि़त हैं।
अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस का मुख्य उद्देश्य कृषि विकास, ग्रामीण विकास, खाद्य सुरक्षा तथा ग्रामीण गरीबी उन्मूलन में ग्रामीण महिलाओं के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करना है। इसके अलावा ग्रामीण महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका और उनके योगदान को सम्मानित करना भी इसका उद्देश्य है।
 इस साल अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस 2019 का विषय है-  Rural Women and Girls Building Climate Resilience  ।  संयुक्त राष्ट्र (यूएन) महासचिव एंटोनियो गुतेरस ने ग्रामीण महिलाओं तथा लड़कियों के अधिकारों की रक्षा की अपील की है। उन्होंने  सभी देशों के लिए समृद्ध, न्यायसंगत तथा शांतिपूर्ण भविष्य बनाने हेतु ग्रामीण महिलाओं और लड़कियों के सशक्तीकरण को जरूरी बताया है।
 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english