5 करोड़ का घोड़ा, पीता है 1 किलो घी और 10 लीटर दूध
68 इंच है घोड़े की लंबाई
मुंबई। महाराष्ट्र के देशभर में प्रसिद्ध सारंगखेड़ यात्रा में राज्य भर से घोड़े बिक्री के लिए आते हैं। यहां बिकने आने वाले कई घोड़ों की कीमत करोड़ों में होती है। हाल ही में महाराष्ट्र के नासिक का एक घोड़ा जिसका नाम 'रावण' है, चर्चाओं में हैं। इस राकाले घोड़े की कीमत मेले में 5 करोड़ लगाई जा रही है। 5 करोड़ में इस घोड़े को खरीदने के लिए कई लोग तैयार हैं। इस घोड़े की लंबाई 68 इंच है। इसे चमकदार बनाने के लिए दूध, घी, अंडा, और सूखे मेवे खिलाए जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह हर दिन 1 किलो घी और 10 लीटर दूध पीता है। घोड़े के मालिक मुंबई निवासी असद सैयद ने इसे बेचने से इनकार कर दिया है।
Leave A Comment