ब्रेकिंग न्यूज़

दुनिया में किस ब्लड ग्रुप के हैं सबसे ज्यादा लोग?
इंसानों में आमतौर  पर चार ब्लड ग्रुप्स होते हैं - ए, बी, एबी और ओ। आपका ब्लड ग्रुप उन जीनों द्वारा निर्धारित होता है, जिन्हें आप अपने माता-पिता से विरासत में पाते हैं। आपने देखा होगा कि ज्यादातर लोगों का ब्लड ग्रुप O पॉजिटिव होता है। अमेरिकन रेड क्रॉस सोसायटी के मेडिकल ऑफिसर डॉ रॉस हेरॉन के अनुसार अमेरिका के 45 फीसदी लोगों का ब्लड ग्रुप O है। इनमें 38 फीसदी तक लोगों का ब्लड ग्रुप ओ पॉजिटिव है और वहीं 7 फीसदी का ब्लड ग्रुप नेगेटिव है। इसका सबसे बड़ा कारण जेनेटिक्स हैं। उनके अनुसार दुनिया भर में अलग-अलग नस्लों की जनसंख्या रहती है, लेकिन दुनिया में कॉकेशियन समुदाय के लोग ज्यादा हैं। इनकी उत्पत्ति कनेक्शन यूरोप से है।
-सबसे ज्यादा ब्लड ग्रुप सांपों में होते हैं. इनमें 1910 ब्लड ग्रुप्स पाए जाते हैं। 
-साइज को देखते हुए आपको लगता होगा कि हाथी में सबसे ज्यादा खूब पाया जाता है लेकिन ऐसा नहीं है। सबसे ज्यादा खून -शार्क के अंदर होता है। शार्क में 190 से 220 लीटर तक खून होता है. जबकि हाथी में 45 से 50 लीटर तक खून होता है। 
-इस पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा ब्लड ग्रुप O पॉजिटिव होता है।  
-ब्राजील में आदिवासी समूह बोरोरो है, जिनमें सभी लोगों का ब्लड ग्रुप O पॉजिटिव है।  
-ज्यादातर जीव-जंतु का खून लाल रंग का होता है लेकिन मकड़ी और घोंघा का ब्लड नीले रंग का होता है।  
-क्या आप जानते हैं कि 4 में से 1 व्यक्ति को कभी न कभी खून की जरूरत पड़ती है, इसलिए ब्लड डोनेट करना चाहिए। ब्लड डोनेट करने से एनर्जी कम नहीं होती है।  
-एक नवजात शिशु में 250ml खून होता है जबकि एक स्वस्थ व्यक्ति में लगभग पांच लीटर खून होता है। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english