ब्रेकिंग न्यूज़

  एक अनोखा देश स्लोवाकिया
स्लोवाकिया यूरोप महाद्वीप में स्थित एक ऐसा देश है, जो चारों तरफ से जमीन से घिरा हुआ है यानी इसकी किसी सीमा पर समुद्र या महासागर नहीं है। उत्तर में पोलैंड, दक्षिण में हंगरी, पूर्व में यूक्रेन और पश्चिम में चेक गणराज्य और ऑस्ट्रिया से घिरा यह देश 1993 में चेकोस्लोवाकिया से अलग होने के बाद बना था। इस देश से जुड़ी ऐसी कई रोचक बातें हैं, जिसके बारे में बहुत कम ही लोग जानते होंगे, जैसे कि .... 
1. यूरोपीय महाद्वीप की दूसरी सबसे लंबी नदी  डेन्यूब  स्लोवाकिया के बीच से होकर गुजरती है। 2850 किलोमीटर लंबी यह नदी 10 देशों में बहती है। नील नदी के अलावा दुनिया में शायद ही ऐसी कोई नदी हो, जो इतने सारे देशों से होकर बहती हो। 
2. वैसे आमतौर पर कोई भी देश अपनी राजधानी देश के बीच में रखना चाहता है, क्योंकि यह सुरक्षा की दृष्टि से अच्छा होता है, लेकिन स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा दुनिया की एकमात्र ऐसी राजधानी है, जो दो देशों की सीमाओं से सटी हुई है। ब्रातिस्लावा, ऑस्ट्रिया और हंगरी की सीमा को छूती है। 
3. स्लोवाकिया एक संसदीय गणतंत्र है, जिसकी राष्ट्रीय परिषद में 150 सदस्य होते हैं। इन सदस्यों को हर चार साल में आम चुनाव द्वारा चुना जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि साल 2002 तक इस देश में सांसद राष्ट्रपति का चुनाव किया करते थे, लेकिन बाद में यहां के संविधान में संशोधन कर दिया गया। अब यहां राष्ट्रपति आम चुनावों द्वारा चुने जाते हैं।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english