अर्जुन पुरस्कार के लिए उनका चयन सही समय पर किया गया - दूती चंद
नई दिल्ली। भारत की सुप्रसिद्ध धाविका दूती चंद ने कहा है कि अर्जुन पुरस्कार के लिए उनका चयन सही समय पर किया गया है जिससे उन्हें ओलम्पिक क्वालीफिकेशन को हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी।
24 साल की दूती ने 2018 एशियाई खेलों में 100 मीटर और 200 मीटर की प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर देश का नाम गौरवान्वित किया। दूती ने इटली में जुलाई, 2019 में सम्पन्न वल्र्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में ट्रैक एंड फील्ड इवेंट्स में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था और वह इसे जीतने वाली देश की पहली महिला बनी थीं। दूती का शुक्रवार को 26 अन्य खिलाडिय़ों के साथ इस सम्मान के लिए चयन किया गया था।
------


.jpg)
.jpg)





.jpg)
Leave A Comment