ओडिशा सरकार ने भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ियों के लिये 11.11 लाख रूपये पुरस्कार का ऐलान किया
भुवनेश्वर. ओडिशा सरकार ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम के हर खिलाड़ी के लिये 11 लाख रूपये नकद पुरस्कार का ऐलान किया है । प्रत्येक सहयोगी स्टाफ को साढे पांच लाख रूपये दिये जायेंगे । भारत ने चीन को 1 . 0 से हराकर 44 साल बाद एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक जीता और लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 के लिये क्वालीफाई भी किया । ओडिशा के मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा ,'' मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण मांझा ने भारतीय महिला हॉकी टीम के हर सदस्य को एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर 11 लाख रूपये और सहयोगी स्टाफ को साढे पांच लाख रूपये देने का फैसला किया है ।'' ओडिशा सरकार 2018 से भारतीय पुरूष और महिला हॉकी की प्रायोजक है और यह करार 2036 तक है ।










Leave A Comment