- Home
- छत्तीसगढ़
-
-मुख्यमंत्री की मंशानुसार स्वास्थ्य सुविधाओं में बेहतर सुधार के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
रायपुर। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज मंत्रालय महानदी भवन में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की और विभिन्न बैठकों में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुसार राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के लिए श्री जायसवाल ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से विस्तार पूर्वक चर्चा की। आज की बैठक में सबसे पहले राज्य के 03 नवीन चिकित्सा महाविद्यालय कांकेर, कोरबा एवं महासमुंद के सुविधाओं की जानकारी ली गई और उनकी प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्यमंत्री शासकीय अस्पताल रूपांतरण कोष की अधिशासी समिति ( CMPHTFC) की बैठक में भी जरूरी निर्देश दिए। इसके साथ ही सीजीएमएससी लिमिटेड के संचालक मंडल की 46वीं बैठक में भी शामिल होकर स्वास्थ्य मंत्री ने विभाग के कार्य और योजनाओं की समीक्षा की। स्वास्थ्य मंत्री ने बैठक में HSCC द्वारा पैथोलॉजी लैब स्ट्रेंथनिंग के संबंध में आवश्यक कार्य योजना के निर्देश भी दिए हैं। - रायपुर। राज्य शासन के निर्देशानुसार बलौदाबाजार जिले में आज उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम की समीक्षा बैठक का आयोजन संयुक्त जिला कार्यालय के सभागार में किया गया। जिसके तहत बलौदाबाजार- भाटापारा जिले के 25 हजार लोगों को साक्षर करने का लक्ष्य रखा गया है। जिला शिक्षा अधिकारी एवं सदस्य सचिव जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण हिमांशु भारती ने अंतर्विभागीय अधिकारियों की बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि आज की स्थिति में शिक्षार्थियों का 69.7 प्रतिशत एवं स्वयंसेवी शिक्षकों का 59.9 प्रतिशत सर्वे एवं उल्लास एप में उनकी प्रविष्टि की जा चुकी है।उन्होंने कहा कि प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानपाठकों, शक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सचिव, मितानीन एवं स्व सहायता महिला समूह के संयुक्त प्रयास से यह कार्य किया जा रहा है तथा 30 जून तक सर्वे व प्रविष्टि का कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। सर्वे कार्य पूर्ण होने के उपरांत स्वयंसेवी शिक्षकों को विकासखण्डवार कुशल प्रशिक्षक द्वारा अध्ययन अध्यापन के सम्बंध में प्रशिक्षित किया जायेगा। इसके बाद ही स्वयंसेवी शिक्षक विद्यालय,आंगनबाड़ी केन्द्र, ग्राम पंचायत भवन, सामुदायिक भवन तथा रंगमंच में शिक्षार्थी के सुविधाजनक स्थान व समय के अनुसार 200 घंटे का अध्यापन कार्य करके, शिक्षार्थी को प्रांरभिक बुनियादी शिक्षा तथा सरल अंकगणितीय ज्ञान प्रदान करेंगे। उन्हें इस योग्य बनायेंगे कि वे माह सितम्बर 2024 की बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान आंकलन परीक्षा में सम्मिलित होकर सफलता प्राप्त कर सके।उन्होंने बताया कि राज्य से शिक्षण सामग्री प्राप्त होगी एवं यह सामग्री उल्लास एप में भी उपलब्ध होगी। इस हेतु कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने साक्षरता समिति के विभिन्न अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन किया है। अंतर्विभागीय अधिकारियों में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं अध्यक्ष विकासखण्ड साक्षरता मिशन समिति विभाग के साक्षरता समिति के विकासखण्ड स्तरीय अधिकारियों की बैठक कर वातावरण निर्माण करने में सहयोग प्रदान करेंगे। इसके साथ ही जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा, बीईओ, एबीईओ,बीआरसीसी संकुल शैक्षिक समन्वयकों को आपसी सहयोग एवं जिम्मेदारी से साक्षरता के सम्पूर्ण कार्य को सम्पन्न करने हेतु निर्देशित करेंगे।लीड बैंक मैनेजर कुशल प्रशिक्षकों के द्वारा वित्तीय साक्षरता का प्रशिक्षण देंगे जिसका उपयोग शिक्षार्थियों के लिए किया जायेगा। इसी तरह उपसंचालक समाज एवं कल्याण विभाग द्वारा विकासखण्डवार असाक्षर,दिव्यांगों की जानकारी प्रदान करने के निर्देष दिए है ताकि उन्हें साक्षर कर समाज के मुख्य धारा में शामिल किया जा सके। समस्त सीएमओ चिन्हांकित वार्डों में वातावरण निर्माण के अंतर्गत नारा लेखन का कार्य एवं समस्त सीईओ जनपद पंचायत प्रत्येक चिन्हांकित ग्रामों मे नारा लेखन,नुक्कड़ नाटक तथा स्थानीय कलाकारों के माध्यम से साक्षरता के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिए है।
- -अटल बिहारी बाजपेई विश्वविद्यालय के 13वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री-पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी बाजपेई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन-विश्वविद्यालय की पत्रिका कन्हार, अटल दृष्टि सहित विभिन्न प्रकाशनों का विमोचन-उत्कृष्ट शिक्षकों और बच्चों को बांटे पुरस्कारबिलासपुर /उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज यहां अटल बिहारी बाजपेई विश्वविद्यालय के 13वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए l उन्होंनेे विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी बाजपेई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे सादर नमन किया। उन्होेंने यूनिवर्सिटी में कम्प्यूटर लैब का भी उद्घाटन किया। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने इस अवसर पर कहा विश्वविद्यालय आज अपना 13वां स्थापना दिवस मना रहा है। अपने उद्बोधन की शुरूआत अटल जी की कविता से करते हुए उन्हे श्रद्धांजलि दी। उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि जीवन में पूरी ताकत और मनोयोग से परिश्रम करें तो आपको जरूर सफलता मिलेगी। युवाओं को सच्चाई के मार्ग से कभी विचलित नहीं होने की सीख दी। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय के उत्कृष्ट शिक्षकों और बच्चों को पुरस्कार बांटे। विश्वविद्यालय की त्रैमासिक पत्रिका कन्हार और मासिक पत्रिका अटल दृष्टि सहित अन्य प्रकाशनों का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति श्री एडीएन बाजपेई ने की। इसके अलावा कुलसचिव श्री शैलेन्द्र दुबे, अधिष्ठाता श्री एच एस होता, श्री भूपेन्द्र सवन्नी, श्री रामदेव कुमावत भी मौजूद थे।उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने मां सरस्वती की छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारंभ किया। विश्वविद्यालय की कुलगीत का सम्मानपूर्वक गायन हुआ। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन विशेष है। अल्पसमय में ही यूनिवर्सिटी ने सफलता के नये आयाम स्थापित किए है। मुझे यहां आकर बड़ी प्रसन्नता हुई। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यूनिवर्सिटी को नये सोपान तय करने के लिए जो भी आवश्यकता होगी उसके लिए छत्तीसगढ़ शासन हर संभव मदद करेगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे जीवन में सफल होने के लिए शॉर्टकट न अपनाएं।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने कहा कि अल्पसमय में ही यूनिवर्सिटी ने शिक्षा जगत मेें अपनी विशेष पहचान बनाई है। किसी भी संस्थान के विकास में तेरह वर्ष का समय ज्यादा नहीं होता है लेकिन बावजूद इसके यूनिवर्सिटी ने नई उंचाईयों को छूआ है। उन्होंने उप मुख्यमंत्री से बिलासपुर में फायर स्टेशन सहित कोनी में बेरोजगार युवाओं के लिए सेना में भर्ती के लिए प्रशिक्षण केन्द्र की मांग की जिसमें युवाओं को सेना में भर्ती के लिए मार्गदर्शन मिल सके। कुलपति एडीएन बाजपेई ने स्वागत भाषण एवं प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा यूनिवर्सिटी में आयोजित की गई। इसके अलावा सतत नवाचार हेतु आर्टिफिशियल इंटेलीजेन्स एवं आई.ओ.टी. पर राष्ट्रीय संगोष्ठी भी आयोजित की जा रही है। उन्होंने तुलसी का पौधा भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं अन्य क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियों की जानकारी से समारोह को अवगत कराया। कुलसचिव श्री शैलेन्द्र दुबे ने आभार ज्ञापन किया। कार्यक्रम में नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय के कुलपति श्री एल पी पटेल, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग की कुलपति श्रीमती अरूणा पलटा, डॉ. सीवी रमन यूनिवर्सिटी के कुलपति श्री रविप्रकाश दुबे सहित बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के प्रोफेसर, विभिन्न कॉलेजो के प्राचार्य, छात्र-छात्राएं एवं नागरिकगण मौजूद थे।
- बिलासपुर /नशे के विरूद्ध लोगों को जागरूक करने 26 जून को नशा निवारण दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर भारत माता वाहिनी तथा विभागीय कलाकारों के सहयोग से नशे के दुष्परिणाम पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के लिए रैली, बैनर पोस्टर, दीवार लेखन आदि गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस अवसर पर शहर के स्लम क्षेत्रों में नशा मुक्ति के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के लिए नशा मुक्ति पाम्पलेट का भी वितरण किया जाएगा।
- भिलाईनगर। भिलाई नगर निगम के आयुक्त ने कहा है कि तेज बारिश की संभावना को देखते हुए अधिकारी/कर्मचारी अलर्ट रहे।मौसम विभाग द्वारा जारी अनुमानो के अनुसार भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है। आगामी तीन दिवस में भारी वर्षा के अनुमान को देखते हुए जल जमाव एवं बाड़ संभावित क्षेत्रो में कर्मचारियो की तैनाती 24 घंटे एवं स्वयं भी अलर्ट रहकर तत्काल राहत की व्यवस्था सुनिश्चित करेगे। सभी अधीक्षण अभियंता, जोन आयुक्त, कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, उपअभियंता एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी अपने अधिनस्थ कर्मचारियो के साथ अलर्ट रहेगे। अगर किसी भी क्षेत्र में अति वर्षा के समय जल जमाव या बाड़ आने की संभावना हो जिससे तत्काल राहत मिल सके।पूर्व में हुए बरसात के कारण एम.जे. स्कूल के पास बड़े नाले में बहकर जलकुम्भी इत्यादि का जमावड़ा हो गया था, जिसे निकालने का काम युद्व स्तर पर किया जा रहा है। यह एक प्रमख नाला है जिसमें सभी क्षेत्रो से बरसात का पानी आकर एकत्रित होता है। वहीं पर जलकुम्भी एवं अन्य खरपतवार लकड़ी आदि आकर फस जाता है, उसे साफ किया जा रहा है। सफाई हो जाने से अधिक बरसात के समय पानी सुगमता से आगे निकल सके।
- भिलाईनगर। नगर निगम भिलाई के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियो की डयूटी लगी है। वार्ड, मोहल्ले अनुसार घर-घर जाकर टेमिफास, क्लोरिन दवा वितरीत की जावे। कर्मचारी घर-घर जा रहे है, कुलर, गमले, पानी की टंकी, पुराने टायर की जांच कर रहे है। किसी भी प्रकार की लार्वा मिलने पर उसे नष्ट कर रहे है। इस कार्य में निगम भिलाई का पुरा अमला लगा हुआ है। यही उददेश्य है की बरसात के दिनो में कहीं भी जल जमा न हो। फाईट द बाईट अभियान जहां पर भी मच्छर के अंडे, लार्वा मिले उसे नष्ट किया जावे।आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार प्रत्येक घरो, बस्तीयों में टेमिफास, क्लोरिन की दवा वितरीत की जा रही है। जोन स्वास्थ्य कर्मचारी सुदामा परगनिया ने बताया कि यह देखकर बहुत दुखः लगता है। कुछ घरो में पिछले वर्ष का दिया हुआ टेमिफास की दवा 2 से 3 बोतल रखा है। फिर भी नई दवा ले रहे है बताने के बाद भी अपने घरो के कुलर में नहीं डालतें है। छटवीं में पढ़ने वाला बच्चा लोकेश ने दिखाया पिछले साल की दवा घर में पड़ी है, मम्मी नहीं डालती है, फ्री के दवा का महत्व नहीं समझती है।निगम भिलाई के सभी क्षेत्रो में संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है जिसमें नाली/नालो की सफाई, डेंगू, मलेरिया, डायरिया, पीलिया इत्यादि बिमारियां न हो। इस हेतु संयुक्त रूप से जिला प्रशासन की टीम, मितानीन, शहरी अजीविका मिशन के सदस्यो को सामुहिक रूप से ट्रेनिंग भी दी जा रही है। कितने पानी में कितने मात्रा में दवा का मिश्रण बनाना है, छिड़काव किस प्रकार करना है, कहीं पे लार्वा दिखे तो उसका निष्पादन किस प्रकार से किया जाना है। वही दल वार्डो, मोहल्लो, बस्तीयों में घुमकर प्रचार-प्रसार करते हुए लोगो को जागरूक भी कर रहा है। औद्योगिक क्षेत्र छावनी, मदर टेरेसा नगर, आशा दीप कालोनी, शारदा पारा, श्रीराम होटल के पीछे, बैकुण्ठधाम गौरव पथ, श्रवण किराना स्टोर्स के पीछे, दीनदयाल कालोनी, इंदिरा नगर, शहीद वीर नारायण सिंह नगर, शंकर पारा, नकम्मा मोहल्ला आदि जगहो पर टेमिफास, क्लोरिन टेबलेट का वितरण किया गया।
- -राजस्व संबंधी मूल रिकार्डो को किया जाए दुरूस्थ-त्रुटि सुधार के कार्यो को विशेष अभियान चलाकर शीघ्र पूर्ण करें-कलेक्टर सुश्री चौधरी-कलेक्टर ने की राजस्व प्रकरणों की समीक्षादुर्ग / कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले के सभी राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा करते हुए राजस्व प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में अविवादित नामांतरण, अविवादित बटवारा, विवादित नामांतरण, विवादित बटवारा, सीमांकन, व्यपवर्तन, वृक्ष कटाई की अनुमति, ई-कोर्ट पोर्टल में दर्ज प्रकरणों की स्थिति संबधी न्यायालयीन प्रकरणों के साथ-साथ ऑनलाईन नामांतरण पंजी, डिजिटल हस्ताक्षर, आधार प्रविष्टि, अभिलेख शुद्धता, नक्शा बटांकन, आर.बी.सी.-6-4, भू-बंटन, भू-अर्जन, वसूली, अवैध उत्खनन, अतिक्रमण एवं महत्वपूर्ण कार्यों की समीक्षा की गई।कलेक्टर ने सभी तहसीलदारों को निर्देशित किया कि वे सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में गर्भवती माताओं का स्वास्थ्य जांच, गर्म भोजन एवं राशन दिया जाए। साथ ही उन्होंने उचित मूल्य की दुकानों का भी निरीक्षण करने को कहा। उचित मूल्य की दुकानों में खाद्य वस्तुओं की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करवाने एवं राशन कार्ड नवीनीकरण का कार्य सुनिश्चित कराने को कहा। कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदारों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए। स्वास्थ्य केन्द्रों में पर्याप्त दवाईयांे की उपलब्धता एवं जिन दवाई की अवधि समाप्त हो गई उसे वहां से हटाना सुनिश्चित करने को कहा।कलेक्टर सुश्री चौधरी ने अविवादित नामांतरण, राजस्व संबंधी त्रुटि सुधार, बटवारा एवं विवादित नामांतरण बटवारा के समय सीमा के बाहर लंबित प्रकरणों पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए तहसीलदार एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को निर्देशित किया कि उक्त मामलों के समय-सीमा के बाहर एवं समय-सीमा के भीतर लंबित सभी प्रकरणों का शत्-प्रतिशत निराकरण विशेष अभियान चलाकर शीघ्र पूर्ण करें। साथ ही उन्होंने पांच वर्ष से लंबित प्रकरणों को अभियान चलाकर निराकरण करने के निर्देश दिए। राजस्व संबंधी प्रकरणों के आदेश पारित होने के पश्चात रिकार्ड प्राथमिकता से अपडेट करने को कहा।उन्होंने डिजिटल हस्ताक्षर, अभिलेख शुद्धता, आधार प्रविष्टि, किसान-किताब प्रविष्टि, नक्शा बटांकन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित तहसीलदार एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को निर्देशित किया कि उक्त मामलों के निराकरण हेतु राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों द्वारा विशेष अभियान चलाकर शत-प्रतिशत निराकरण करने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने कहा कि ज़मीन/सम्पत्ति किसी ऋण के विरुद्ध बैंक के पक्ष में बंधक दर्ज है और ज़मीन का मालिक बैंक की अनुमति के बिना धोखाधड़ी पूर्वक ज़मीन/संपत्ति की रजिस्ट्री कर देता है तो जांच उपरांत ही रजिस्ट्री किया जाना सुनिश्चित करें। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि रजिस्ट्री के संबंध में पक्षकार को किसी प्रकार की परेशानी न हो।कलेक्टर सुश्री चौधरी ने भू-राजस्व के वसूली की कार्यवाही में गति लाने विशेष अभियान चलाकर वसूली की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। अवैध उत्खनन रोकने, जनचौपाल में प्राप्त हुए राजस्व संबंधी प्रकरणों शत्-प्रतिशत पूर्ण करने एवं अतिक्रमण के मामलों में आदेश पारित करने के उपरांत आदेश के क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये गये। बैठक में आर.बी.सी.-6-4 के मामलों में संबंधित प्रकरणों को तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ शीघ्रातिशीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिए।बैठक में ए.डी.एम. श्री अरविंद एक्का, सहायक कलेक्टर श्री एम.भार्गव, संयुक्त कलेक्टर श्री हरवंश मिरी एवं श्री विरेन्द्र सिंह, एसडीएम पाटन श्री दीपक निकंुज, एसडीएम भिलाई श्री लवकेश ध्रुव, एसडीएम दुर्ग श्री मुकेश रावटे, एसडीएम धमधा श्री सोनल डेविड, एसडीएम भिलाई-3 श्री महेश राजपूत सहित सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार, एलएलआर उपस्थित थे।
- बिलासपुर / आचार संहिता की समाप्ति के बाद अब जनसमस्या निवारण शिविर के कार्यक्रम भी तय होने लगे हैं। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आगामी छह महीने के लिए जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर की तिथियां तय कर दी हैं। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को शिविर में मौजूद रहकर संवेदनशीलता के साथ मामलों का निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। जिला कार्यालय से इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 जुलाई को ग्राम मगरउछला विकासखण्ड बिल्हा, 25 जुलाई को घुटकू ब्लॉक तखतपुर, 29 अगस्त को लखराम उत्तर बिल्हा, 21 अगस्त को चपोरा ब्लॉक कोटा, 12 सितम्ब्र को मस्तुरी, 19 सितम्बर को खरकेना तखतपुर, 24 अक्टूबर को नेवसा उत्तर बिल्हा, 18 अक्टूबर को करगीकला कोटा, 6 नवम्बर को बरतोरी बिल्हा ब्लॉक, 27 नवम्बर को जूनापारा तखतपुर, 19 दिसम्बर को सीपत मंगलभवन तथा 12 दिसम्बर को मिठ्ठू नवागांव कोटा में आयोजित किया गया है। शिविर निर्धारित स्थलों पर सवेरे साढ़े 10 बजे से शुरू होगी। यथासंभव मौके पर ही समस्याओं का निराकरण किया जायेगा।
- -गांव में निकाली गई जल जागरूकता रैली, जल संरक्षण के बताए उपायरायपुर । कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने निर्देश पर ‘नारी शक्ति से जल शक्ति’ अभियान के दूसरे दिन जनपद पंचायत तिल्दा में ग्रामीण महिलाओं द्वारा विभिन्न ग्राम पंचायतों में जल जागरूकता रैली निकाली गई। उल्लेखनीय है कि जल शक्ति अभियान “नारी शक्ति से जल शक्ति” के क्रियान्वयन हेतु प्रथम चरण में जिले की 101 जल की समस्या वाली ग्राम पंचायतों का चिन्हांकन कर अभियान के प्रभावी कियान्वयन हेतु विभिन्न विभागों के तकनीकी अमलों को प्रभारी नियुक्त किये किए है। उक्त पंचायतों में 24 जून 2024 से जल शक्ति अभियान “नारी शक्ति से जल शक्ति” के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य मे आज दूसरे दिन तिल्दा जनपद अंतर्गत महिलाओं द्वारा रैली के अतिरिक्त बैनर और दीवार लेखन से जल संरक्षण हेतु प्रचार प्रसार किया गया। साथ ही ग्राम पंचायत के युवाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों के बीच जाकर वर्षा जल के संरक्षण हेतु वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, सोक पिट, रिचार्ज स्ट्रक्चर के संबंध में जानकारी दी गई। इन कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणजनों को जल के महत्व के संबंध में अवगत कराते हुए जल का उचित उपयोग करने के संबंध में जागरूकता फैलाने तथा जल को सरंक्षित करने हेतु प्रेरित करने का प्रयास जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है।
- रायपुर । गरीब बच्चों के लिए चिरायु वरदान साबित हो रही है। जन्म से विकृत बच्चों को चिरायु के माध्यम से संजीवनी प्रदान मिल रही है। चिरायु टीम ने आरंग के बोरिद गांव में एक नवजात शिशु के आॅपरेशन में ने सफलता हासिल की है। तीन माह के सार्थक के दोनों पैर जुड़े होने के संबंध में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से चिरायु टीम को जानकारी मिली। टीम ने तुरंत बच्चे का उपचार शुरू किया। इस दौरान पता चला कि बच्चा क्लब फुड से ग्रसित है। बच्चे को डीकेएस अस्पताल में उपचार कराया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जांच के बाद आॅपरेशन करने की सलाह दी। इस दौरान परिजनों ने आॅपरेशन करने से मना कर दिया। काफी समय तक आॅपरेशन के लिए तैयार नहीं हुए। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन और सीएमएचओ श्री मिथिलेश चैधरी के निर्देश पर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बच्चे का इलाज संभव हुआ और चिरायु टीम के अथक प्रयास और परिजनों को मनाने के बाद इलाज के लिए तैयार हुए। हर सप्ताह बच्चे को अस्पताल लाया गया। अब बच्चे का आॅपरेशन भी हो गया है और बच्चा पूरी तरह से ठीक हो चुका है और स्वस्थ है। इस सफलपूर्वक आॅपरेशन के बाद परिजन खुश है और जिला प्रशासन के प्रति भी आभार जताया है।अब दौड़ रही भेजकुमारी, सांस भरने की तकलीफ हुई दूरचिरायु के सफलतापूर्वक उपचार के बाद 9 साल की भेजकुमारी का जीवन स्वस्थ हो गया है। प्राथमिक शाला चरौदा में भेजकुमारी का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली भेजकुमारी के हृदय में असामान्य गति पाई गई। भेजकुमारी ने बताया कि वह अक्सर जल्द थक जाती है और जल्दी सांस भर जाता है। कभी-कभी सीने में भी दर्द होता है। बालिका की स्थिति को देखते हुए हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया और सफलपूर्वक आॅपरेशन किया गया। अब भेजकुमारी पूरी तरह से स्वस्थ हो चुकी है और परिजनों को भी खुशी है कि लंबे समय की बीमारी से बच्ची को निजात दिलाई गई।
- रायपुर / राज्य शासन द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति के आवेदनों का गंभीरता से निराकरण कर रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अनुकम्पा नियुक्ति के आवेदनों को संवेदनशीलता से निराकरण करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। इसी कड़ी में सूरजपुर जिला प्रशासन ने जनपद पंचायत सूरजपुर अंतर्गत पदस्थ पंचायत सचिव स्वर्गीय कृष्ण कुमार सोनी का आकस्मिक निधन हो जाने के कारण, मृत्यु उपरांत उनके आश्रित पुत्र श्री मिथलेश कुमार के द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया था। आवेदक द्वारा सभी वांछित दस्तावेज प्रस्तुत किये गये थे। जैसे ही आवेदन जिला प्रशासन के संज्ञान में आया तो कलेक्टर श्री रोहित व्यास द्वारा इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पात्र आवेदक को अनुकम्पा के तहत योग्यता अनुरूप पद दिया गया है।कृष्ण कुमार के आश्रित पुत्र को शीघ्र ही 02 माह के भीतर सचिव पद पर अनुकम्पा दी गई है। श्री मिथलेश कुमार, की पदस्थापना ड्यूटी स्थल मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत सूरजपुर किया गया है। मिथलेश ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमारा परिवार मुख्यमंत्री के प्रति आभारी है जिनके निर्देश पर शासन ने बहुत जल्द ही मेरी अनुकम्पा नियुक्ति कर मेरे और परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत बना दिया है।
- -संस्थान के विकास के लिए एक्शन प्लान बनाने दिए निर्देश-हैरिटेज बिल्डिंग के रूप में संरक्षित करने का होगा प्रयासरायपुर। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज बिलासपुर जिले के कोनी स्थित आदर्श आईटीआई का निरीक्षण किया। वर्तमान में लगभग 1200 विद्यार्थी इसमें विभिन्न प्रकार के 33 ट्रेडों में पढ़ाई कर रहे हैं। श्री शर्मा ने विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर पढ़ाई कर रहे बच्चों से बातचीत की। उन्होंने इस संस्थान के विकास को लेकर अधिकारियों की बैठक भी ली। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि जनप्रतिनिधियों से सलाह लेकर इस प्राचीन संस्थान की गरिमा को पुनःस्थापित करने के लिए एक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर विधायक श्री सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सिंह चौहान एवं कलेक्टर अवनीश शरण सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि बच्चों की सुविधा के लिए एक और हॉस्टल बनाये जाने की जरूरत है। फिलहाल केवल सवा सौ छात्र-छात्राओं के लिए दो हॉस्टल सुविधा है, जो कि अपर्याप्त है। उन्होंने संचालित इन दोनों छात्रावासों में मेस सुविधा भी शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने समय की मांग के अनुरूप नये ट्रेड्स खोलने की जरूरत भी बताई। जिन ट्रेड्ों में रोजगार एवं नौकरी की संभावनाएं बंद हो गई हैं, उन्हें बंद करने का प्रस्ताव भी संचालनालय भेजने को कहा। आईटीआई वर्तमान में 60 एकड़ भूमि पर फैला हुआ है। इसके सामने के कुछ हिस्से को व्यावसायिक उद्देश्य के लिए परिवर्तित कर संस्थान की आमदनी बढ़ाई जा सकती है। श्री शर्मा ने कहा कि चूंकि यह एशिया की सबसे पहली आईटीआई के रूप में पहचान रखती है। इसलिए इसे हैरिटैज बिल्डिंग के रूप में संरक्षित रखने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने संस्थान के परिसर की साफ-सफाई करने के निर्देश भी दिए।
- -तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्नरायपुर /छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के द्वारा राज्य न्यायिक एकेडमी के सहयोग से छत्तीसगढ़ राज्य के 23 जिलों में स्थापित लीगल एड डिफेंस कौंसिल सिस्टम में नियुक्त चीफ, डिप्टी एवं असिस्टेंट लीगल एड डिफेस कौंसिलों हेतु 23 जून से आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र के अंतिम दिवस छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (सालसा) के मुख्य संरक्षक न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा ने प्रशिक्षण स्थल छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी पहुंचकर वहां की गतिविधियों का औचक निरीक्षण किया।न्यायमूर्ति श्री सिन्हा ने कौंसिलों के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण कार्यकम का पूर्ण लाभ प्राप्त करते हुए अपने-अपने स्थानों पर अच्छे से कार्य करें एवं अपने विधिक कौशल को विकसित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि नवीन कानूनों एवं नवीन विकसित तकनीकों के माध्यम से विधि की अद्यतन जानकारी रखें। उन्होनें कहा कि उच्च न्यायालय में सुनवाई के दौरान् यदि कोई मामला उनके समक्ष आए जिसमें डिफेंस कौंसिल ने अपने पक्षकार के मामले में गुणवत्ता से प्रतिपरीक्षण किया हो तो उन्हें खुशी होगी। श्री सिन्हा ने डिफेंस कौंसिलों को अपने पक्षकार से निरंतर सम्पर्क में रहकर उनकी विश्वसनीयता बनाए रखने, पीड़ित पक्ष का ध्यान रखने और पाक्सो एक्ट के दिशा निर्देशों का पालन करने का मार्गदर्शन दिया। मुख्य न्यायाधिपति अचानक प्रशिक्षण स्थल में प्रतिभागियों को मार्गदर्शन देने से प्रशिक्षण कार्यकम उत्साही व प्रेरणादायी हो गया। उन्होनें प्रशिक्षार्थी डिफेंस कौंसिलों को उनके कार्यों के लिए प्रोत्साहित करते हुए शुभकामनाएं दी।गौरतलब है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के निर्देशानुसार राज्य में स्थापित लीगल एड डिफेंस कौंसिल सिस्टम में नियुक्त चीफ, डिप्टी चीफ एवं असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का तीन दिवसीय एडवांस ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन 23 से 25 जून, 2024 तक राज्य न्यायिक एकेडमी में किया गया था। इस प्रशिक्षण में चीफ 23, डिप्टी चीफ 32 एवं असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस कौंसिल 50 इस प्रकार कुल 105 कौंसिलगण प्रतिभागी के रूप में उपस्थित रहे।
- -हर सप्ताह गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक मुख्यमंत्री निवास में आयोजित होगा जनदर्शनरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आम जनों से मुलाकात का कार्यक्रम ‘जनदर्शन’ 27 जून से शुरू हो रहा है। यह कार्यक्रम हर गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री के जनदर्शन कार्यक्रम में जन सरोकारों की बातें होंगी। श्री साय जनदर्शन में समस्याओं को सुनकर उसका यथोचित निराकरण भी करेंगे। इसके साथ ही जनता के सुझाव, शासकीय योजनाओं की उन तक पहुंच की जानकारी आदि भी इस माध्यम से प्राप्त करेंगे। जनदर्शन में आमजन सीधे मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्या से अवगत करा सकेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय वहीं पर समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश भी जारी करेंगे।जनदर्शन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।
- रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने संसद भवन में छत्तीसगढ़ के नवनिर्वाचित सांसदों के साथ मुलाकात की। साथ ही उन्होंने सांसदों के साथ भोजन भी किया। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से सौजन्य मुलाकात भी की।
- -हाथों में केवल 4 उंगलियाँ होने के बाद भी नहीं मानी हार-खेल मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने विदेश में प्रशिक्षण के लिए सहयोग का दिया आश्वासन-रायपुर / दोनों हाथों में केवल 4 उंगलियाँ होने के बावजूद भिलाई के श्रीमंत ने इस कमी को अपने लक्ष्य की राह का रोड़ा नहीं बनने दिया। राष्ट्रीय एव अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पैरा आर्म रेसलिंग में नई ऊंचाईयां प्राप्त की। पैरा आर्म रेसलिंग में छत्तीसगढ़ की ओर से भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी श्रीमंत झा ने आज खेल मंत्री श्री टंक राम वर्मा से उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। मुलाकात के दौरान खेल मंत्री ने देश-विदेश में उनके द्वारा पैरा आर्म रेसलिंग में शानदार प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने उन्हें इस खेल में और निखार लाने के लिए विदेशों में प्रशिक्षण की व्यवस्था करने में आवश्यक सहयोग दिलाने के लिए आश्वस्त किया।वर्तमान में श्रीमंत एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंनेे आर्म-रेसलिंग में राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक हासिल किये हैं। पांच विश्व चैंपियनशिप जीतने वाले श्रीमंत झा का अगला लक्ष्य पैरा ओलंपिक्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर देश के लिए पदक जीतना है। श्रीमंत की हिम्मत, अथक परिश्रम और देश के लिए कुछ कर गुज़रने की ललक सभी के लिए सच्ची प्रेरणा है। श्रीमंत ने अब तक 48 अंतर्राष्ट्रीय पदक हासिल किया है।
- रायपुर। प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग, पं. ज. ने. स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर (छ.ग.) एवं रायपुर सोसाइटी ऑफ़ पेरिनेटोलॉजी एवं रिप्रोडक्टिव बायोलॉजी रायपुर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गर्भवती महिलाओं के लिये योग एवं गर्भ विधान पर एक सफल कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और रजोनिवृत्त महिलाओं के स्वास्थ्य को योग के माध्यम से बेहतर बनाना था। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एक विशेष योग सत्र था, जिसे वरिष्ठ योग सलाहकार डॉ. लेकेश्वर प्रसाद साहू द्वारा संचालित किया गया। डॉ. साहू ने गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए योगासन सिखाए और उनके फायदे बताए। इस सत्र में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और इसे बहुत ही लाभकारी पाया ।इसके अलावा, कार्यक्रम में "गर्भ संवाद" पर एक विशेष व्याख्यान भी दिया गया। इस व्याख्यान में गर्भधारण के समय से लेकर जन्म तक की प्रक्रिया और उसमें योग के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी गई। यह व्याख्यान उपस्थित महिलाओं के लिए अत्यंत जानकारीपूर्ण और प्रेरणादायक रहा। कार्यक्रम का संचालन विभाग की प्रमुख डॉ. ज्योति जायसवाल के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम की समन्वयक के रूप में डॉ. अर्पणा वर्मा, सहायक प्राध्यपक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उन्होंने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न करने में अहम योगदान दिया। विभाग के सभी विशेषज्ञ इस कार्यक्रम में शामिल हुये। डॉ.अर्पणा वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अंबेडकर अस्पताल स्थित स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योति जायसवाल के मार्गदर्शन में प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को ओपीडी समय में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष योग परामर्श सत्र का आयोजन किया जाता है जिसमें गर्भवती महिलाओं को कौन-कौन से योग करने चाहिए तथा गर्भकाल के दौरान योग को अपनाकर मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहने के तरीके बताये जाते हैं।इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने कार्यक्रम की प्रशंसा की और इसे स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला बताया। इस प्रकार, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग, पं. ज. ने. स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर (छ.ग.), रायपुर सोसाइटी ऑफ़ पेरिनेटोलॉजी एवं रिप्रोडक्टिव बायोलॉजी द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अत्यंत सफल रहा।
- -1 जुलाई 2024 तक कर सकते हैं आवेदनदुर्ग / आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा राज्य के अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के कक्षा 12वीं उत्तीर्ण 100 अभ्यर्थी (64 अनुसूचित जनजाति एवं 36 अनुसूचित जाति) जो ड्रॉप लेकर इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं ऐसे इच्छुक पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि 1 जुलाई 2024 शाम 4:00 बजे तक है। आवेदन पत्र कार्यालय कलेक्टर आदिवासी विकास शाखा में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास दुर्ग में जमा किए जाएंगे। परीक्षा से संबंधित समस्त जानकारी यथा पात्र अभ्यर्थी, परीक्षा केंद्र, परीक्षा परिणाम, आवेदन पत्र एवं विज्ञापन से संबंधित विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in से अवलोकन एवं डाउनलोड किया जा सकता है।
- -ऑनलाईन आवेदन प्रारंभ, 06 जुलाई तक कर सकते है आवेदनदुर्ग / शासन की एक महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालय संचालित है। योजना का उद्देश्य नक्सल प्रभावित क्षेत्र के विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, सीएमए, क्लैट तथा एनडीए की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने हेतु सघन तैयारी करवाना है। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त से मिली जानकारी अनुसार संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय के कक्षा 11वीं में विभिन्न जाति, वर्ग समूह अंतर्गत 148 सीट रिक्त है। इन रिक्त सीटों पर प्रवेश एक प्राक्चयन परीक्षा के माध्यम से किया जाना है। प्रश्न पत्र कक्षा 10वीं स्तर का होगा। परीक्षा में शाामिल होने हेतु कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक या समकक्ष ग्रेड से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। ऑनलाईन आवेदन भरना आंरभ हो चुका है एवं पत्र की अंतिम तिथि 06 जुलाई 2024 को रात्रि 12 बजे है। भरे गये ऑनलाईन आवेदन पत्र में 07 जुलाई 2024 रात्रि 12 बजे तक त्रुटि सुधार किया जा सकता है। प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा की तिथि व समय 21 जुलाई 2024 दिन रविवार सुबह 11 बजे से दोपहर 01.30 बजे तक निर्धारित है। https://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/sStudent-Admission-Detail लिंक से ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। आवेदन पत्र एवं परीक्षा के संबंध में अन्य जानकारी हेतु विभागीय वेबसाईट tribal.cg.gov.in एवं https://eklavya.cg.nic.in का अवलोकन कर सकते है।
- -जनसमस्या निवारण शिविरों में आयुष्मान व आधार कार्ड बनाने के लिए कलेक्टर ने दिए निर्देशदुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने समिति के अधिकारी-कर्मचारियों से आयुष्मान एवं आधार अपडेशन संबंधित आकड़ों की जानकारी ली। शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आयुष्मान, आधार कार्ड तथा ई-केवायसी शासन ने अनिवार्य कर दिया है। कलेक्टर ने जिले के बच्चों एवं शत-प्रतिशत व्यक्तियों के आधार कार्ड बनाए जाने हेतु जिले अंतर्गत सभी विकासखण्डों के विभिन्न विभागों, कलेक्टोरेट, तहसील, बिजली ऑफिस, नगर निगम, शासकीय अस्पताल, शासकीय स्कूल, आधार कार्ड सेंटर, लोक सेवा केन्द्र एवं अन्य विभागों सहित कुल 74 स्थानों में आधार अपडेशन एवं आधार कार्ड बनाने का कार्य अभियान के रूप में शुरू करने कहा। जिनमें नगर निगम दुर्ग अंतर्गत 12, जनपद पंचायत दुर्ग अंतर्गत 7, जनपद पंचायत धमधा अंतर्गत 12, जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत 14, नगर निगम भिलाई अंतर्गत 13, नगर निगम रिसाली अंतर्गत 2, नगर निगम चरोदा अंतर्गत 3, नगर पालिका कुमारी अंतर्गत 3, नगर पालिका अहिवारा अंतर्गत 1, नगर पालिका जामुल अंतर्गत 2, नगर पंचायत धमधा अंतर्गत 2, नगर पंचायत पाटन, उतई एवं अम्लेश्वर अंतर्गत 1-1 आधार अपडेशन केन्द्र निर्धारित किये गए है।कलेक्टर सुश्री चौधरी ने 10 साल पहले बने सभी आधार कार्ड को प्राथमिकता से अपडेट किया जाना सुनिश्चित करने कहा है। इसके लिए उन्होंने जनसमस्या निवारण शिविरों में आयुष्मान आधार कार्ड अपडेशन एवं आधार कार्ड बनाने का कार्य किये जाने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं अधिकृत ऑपरेटरों को निर्देशित किया। इसके अलावा उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिविरों में किये जाने वाले आधार अपडेशन कार्य की निरंतर निगरानी हेतु समय समय पर लगातार निरीक्षण सुनिश्चित करने कहा। बैठक में एडीएम श्री अरविंद एक्का, भिलाई नगर निगम आयुक्त श्री देवेश ध्रुव, सहायक कलेक्टर श्री एम. भार्गव, सीईओ जिला पंचायत श्री अश्विनी देवांगन, अपर कलेक्टर श्री बजरंग दुबे, संयुक्त कलेक्टर श्री हरवंश मिरी, समस्त अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, आधार निगरानी समिति के सभी सदस्य एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
- रायपुर, / छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के पाँचवे निर्वाचन आयुक्त के तौर पर आज श्री अजय सिंह ने कार्यभार संभाल लिया है। 1983 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी श्री अजय सिंह फरवरी 2020 में शासकीय सेवा से निवृत्त हुए हैं। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त के पद पर नियुक्ति से पहले वे उपाध्यक्ष, राज्य योजना आयोग के तौर पर सेवाएं दे रहे थे। वहाँ से पदमुक्त होकर उन्होंने आज राज्य निर्वाचन आयुक्त का पदभार ग्रहण किया है।स्वागत के इस मौके पर सचिव, डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों से आयुक्त श्री सिंह का संक्षिप्त परिचय कराते हुए इन अधिकारियों को सौंपे गये दायित्वों की भी जानकारी दी। आयुक्त श्री सिंह ने इसके बाद आयोग के सभी कक्षों का मुआयना किया और आने वाले समय में होने वाले नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन के लिए तैयारियां करने पर जोर दिया है।राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री सिंह के पदभार ग्रहण करने पर आयोग की ओर से उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस मौके पर सचिव डॉ. भुरे, उप सचिव डॉ. नेहा कपूर, अवर सचिव डॉ. अनुप्रिया मिश्रा तथा अवर सचिव श्री प्रणय कुमार वर्मा सहित आयोग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
- बलरामपुर।बलरामपुर जिले के राजपुर-बलरामपुर मुख्य मार्ग एनएच 343 भेड़ाघाट मोड़ के पास बीती दरम्यानी रात्रि ट्रक और बाइक में आमने सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। इसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई। बाइक चालक, पीछे बैठे महिला व ट्रक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, ट्रक का परिचालक घायल हो गया उपचार के लिए राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर किया। वही डेली बाजार के पास अज्ञात अनियंत्रित पिकअप ने एक युवक को पीछे टक्कर मार दी। उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया चिकित्सकों ने मृत्य घोषित किया।थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने बताया कि ग्राम गढ़वा निवासी 32 वर्षीय रतन केसरी पिता सुरेश केसरी साथ मे उसकी बड़ी मम्मी 60 वर्षीय उषा देवी पति राधेश्याम केसरी बाइक में सवार होकर राजपुर बबलू केसरी के यहां जन्मदिन मानने के लिए आ रहे थे। भेड़ाघाट मोड़ पुल के पास रायपुर से ट्रक क्रमांक बीआर 02 जीए 8161 के चालक गमहरिया औरंगाबाद निवासी 33 वर्षीय बबलू यादव पिता विंदेश्वर यादव व परिचालक 22 वर्षीय अभय कुमार पिता रामचंद्र ट्रक में रायपुर से लोहे का एंगल लेकर बिहार जा रहे थे। बाइक और ट्रक में आमने सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। इसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई। बाइक चालक, महिला व ट्रक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ट्रक परिचालक घायल हो गया पुलिस की मदद से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर किया। वही राजपुर निवासी 34 वर्षीय मंजीत एक्का पिता सेल्बेस्टिन तिग्गा बीती रात्रि करीब 1 बजे पैदल अपने घर जा रहा था अज्ञात पिकअप चालक पीछे से टक्कर मार फ़रार हो गया। पुलिस ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां चिकित्सकों ने मृत्य घोषित किया। पुलिस अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध केस दर्ज किया।
- -मुहकोट व आमझर के जंगल में हुई पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़धमतरी। मुहकोट व आमझर के जंगल में पूर्व से एंबुश लगाकर पुलिस पार्टी को जान से मारने एवं हथियारों को लूटने की नीयत से बैठे नक्सलियों ने स्वचालित हथियारों से पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग किया। जवाब में डीआरजी के जवानों ने भी फायरिंग किया। पुलिस व नक्सलियों के बीच रूक-रूककर करीब एक घंटे तक मुठभेड़ हुई, जिसमें पांच लाख रुपये के इनामी नक्सली कमांडर अरूण मंडावी ढेर हो गया। पुलिस पार्टी ने जंगल से शव, हथियार व नक्सली सामाग्री जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।एसपी कार्यालय धमतरी से मिली जानकारी के अनुसार 23 जून को नक्सल प्रभावित नगरी ब्लाक के ग्राम मुहकोट-आमझर के जंगल में सर्चिंग अभियान के तहत डीआरजी धमतरी के जवान निकले। दोपहर में अचानक मुंहकोट- आमझर के जंगल में पूर्व से एंबुश लगाकर बैठे नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग करके जान से मारने एवं हथियारों को लूटने की कोशिश की। फायरिंग होने के बाद पुलिस सर्चिंग टीम नक्सलियों को फायरिंग बंद करने तथा आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन नक्सली सुनने तैयार नहीं हुआ। लगातार पुलिस पार्टी पर फायरिंग जारी रखा। पुलिस पार्टी के पास अन्य कोई विकल्प नहीं हुआ, तो आत्मसुरक्षार्थ के लिए जवाबी फायरिंग शुरू किया। डीआरजी पुलिस जवान व नक्सलियों के बीच करीब एक घंटे रूक-रूककर फायरिंग होती रही। फायरिंग रूकने के बाद पुलिस सर्चिंग पार्टी ने जंगल में आसपास सर्चिंग किया, तो एक नक्सली का शव बरामद हुआ। मृत नक्सली की पहचान अरूण मंडावी सीतानदी एरिया कमेटी सदस्य एवं कमांडर, रावस समन्वय कमेटी के रूप में हुई है। मृत नक्सली के उपर शासन से पांच लाख रुपये का ईनाम घोषित है।एसएलआर रायफल व कारतूस जब्तपुलिस पार्टी को एक एसएलआर रायफल मैग्जीन जिसमें सात नग जिन्दा कारतूस मिला। उसके पिट्ठू में एसएलआर की एक मैग्जीन जिसमें आठ नग जिन्दा कारतूस, नक्सली साहित्य, कारडेक्स वायर, टूल बाक्स (हथियार संबंधी), एक मल्टीमीटर, मोबाईल चार्जर, दवाईयां सहित अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद हुई है। जब्त नक्सली साहित्य एवं सामग्री से और भी कई बडे़ खुलासे हो सकते हैं। दो मैग्जीन व 15 नग जिंदा कारतूस जब्त की गई है। धमतरी एसपी आंजनेय वार्ष्णेय नक्सल अभियान में शामिल होकर स्वयं पुलिस सर्चिंग टीम को लीड कर रहे थे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नक्सल विरोधी सर्चिंग अभियान लगातार जारी रहेगी। मृत नक्सली का नाम अरूण मंडावी है। वर्तमान में वह कमांडर रावस समन्वय कमेटी एवं सदस्य सीतानदी एरिया कमेटी था। उसका पत्नी आरती सदस्य रावस समन्वय कमेटी है। मृत नक्सली अरूण मंडावी वर्ष 2021 में फरवरी माह में माड़ क्षेत्र से दादरगढ़, निसानार, तिरयारपानी जिला कांकेर होते हुए 30 माओवादियों का दल सीतानदी क्षेत्र में आये थे। इस दल में वर्तमान में रावस समन्वय कमेटी कमांडर एसीएम अरूण मंडावी व पत्नि आरती भी शामिल थे।
- =मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मितानिन बहनों के सामने की घोषणा=महतारी वंदन योजना की तरह हर माह मितानिनों के बैंक खाते में जाएगा मानदेयरायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राज्य की लाखों मितानिन बहनों को एक बड़ी सौगात देने की बात कही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरूस्त रखने में मितानिन बहनों का बहुत बड़ा योगदान है। ऐसे में उनका खयाल रखना राज्य का कर्तव्य है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर अब राज्य की मितानिन बहनों को महतारी वंदन योजना की तर्ज पर हर माह उनका मानदेय बैंक खाते में मिलने लगेगा। मुख्यमंत्री ने इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री को दिशा निर्देश भी जारी कर दिए हैं।स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि बहुत जल्द ही मितानिन बहनों को आनलाइन बैंक खाते में भुगतान मिलने लगेगा। श्री जायसवाल ने कहा कि इसकी शुरूआत मुख्यमंत्री श्री साय के हाथों से होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया श्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ को स्वस्थ छत्तीसगढ़ बनाने की संकल्पना पर काम कर रहे हैं और इसके लिए प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार सुधार आ रहा है जो निरंतर जारी रहेगा। file photo
- भिलाईनगर। नगर निगम भिलाई मुख्य कार्यालय के सभागार में निगम सभागार में कचरा संग्रहण, कैच द रेन, फाईट द बाईट एवं वृक्षारोपण पर बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ऋृचा प्रकाश चैधरी से प्राप्त निर्देशानुसार नगर निगम भिलाई के सभी क्षेत्रो में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव द्वारा होटल व्यावसायी गिले कचरे को वहीं पर सेग्रिकेट करके खाद बनायेगे एवं सूखा कचरा हमारे एल.एल.आर.एल. सेंटर में भेजेने को कहा। हास्पिटल से निकलने वाले मेडिकल वेस्ट को अलग-अलग एकत्रित कर देगे। इधर उधर नहीं फेकेगे और फेकते हुए पाये जाने पर उनसे अर्थदण्ड वसूली की जायेगी। मेडिकल वेस्ट का निष्पादन वैज्ञानिक ढंग से करना होगा। इधर उधर फेंक देने से उसके किटानु फैलकर वातावरण को दुषित करते है। हाउसिंग सोसायटी 50 किलो से अधिक गिले कचरे को अपने कालोनी में निष्पादन कर शेष सूखा कचरा निगम को देगें। व्यापारी वर्ग अपने दुकानो से निकलने वाले कचरो को परमपरागत ढंग से अलग कर देगे।जिसमें मुख्य रूप से होटल, हास्पिटल, सोसायटी एवं दुकानो में वेस्ट कचरा प्रतिदिन निकलता है। जिसे सेग्रिकेट करके अलग-अलग कर देना है। निगम के एस.एल.आर.एम सेंटर तक भिजवाने की जिम्मेदारी संस्था की है। हमारे कर्मचारियो द्वारा उसका निष्पादन किया जायेगा। जुलाई माह मुख्य रूप से मच्छरो के प्रजनन का समय होता है हम सबका प्रयास होना चाहिए की मच्छर जनित लार्वा पैदा न हो। किसी भी जगह पर कुलर, टंकी, चेम्बर, पुराने टायर, पानी के बर्तन जहां भी पानी जमा होने की संभावना हो वहां पर जला आईल डाले एवं निगम से प्राप्त दवा इत्यादि डाले सकते है।बरसात का मौसम शुरू हो गया है हमे बर्षा के जल को रेन वाटर हार्वेस्टिंग के माध्यम से संरक्षित करना है। पुराने बने रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को एक बार पुनः खोलकर उपर जमे हुए काई, गिटटी इत्यादि को निकाल कर नया बालू, गिटटी डाल देना है, जिससे सिस्टम सुचारू रूप से चले। इस बार हमे ध्यान देना है जो भी वृक्ष लगाये उसको संरक्षित करे साथ में बचाये, बड़ा करें। हमारा प्रयास हो हरा भरा हमारी कालोनी, मोहल्ले, व्यापारी प्रतिष्ठान बना रहे।संस्थाओ से निकलने वाले कचरे को अलग अलग कर निष्पादन करने के लिए निगम द्वारा संपत्तिकर के माध्यम से यूजर चार्च लिया जाता है। बैठक में निगम के स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेन्द्र मिश्रा, भवन अधिकारी हिमांशु देशमुख, सोसायटी, होटल, हास्पिटल, व्यापारी प्रतिष्ठानो के पदाधिकारी उपस्थित रहे।




.jpg)
.jpg)












.jpg)
.jpg)




.jpg)


