- Home
- छत्तीसगढ़
-
रायपुर /कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज साइंस कॉलेज ग्राउंड मे नव नियुक्त मुख्यमंत्री के शपथ समारोह स्थल का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने मुख्य मंच सहित अन्य वीवीआईपी अतिथियों के लिए बनाए जा रहे मंच और बैठने की व्यवस्था की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण में शामिल होने वाले अतिथियों तथा आम नागरिकों के बैठने की व्यवस्था उपयुक्त ढंग से करें। साथ ही अलग अलग कैटेगरी की पाकिंग के लिए कार्ययोजना बनाएं। पेयजल और चलित शौंचालय की भी व्यवस्था रखें। कलेक्टर ने कहा कि यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जिसमें प्रदेश की ही नही बल्कि राष्ट्रीय स्तर के अतिथियों के आने की संभावना है। अतः सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम की जाए। इस अवसर पर एसएसपी श्री प्रशांत अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अबिनाश मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
- *युवाओं के नवीन विचारों को राष्ट्र निर्माण में शामिल करना होगा: श्री हरिचंदन**राजभवन में युवाओं की आवाज विषय पर हुई कार्यशाला*रायपुर/प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में विकसित भारत @2047 आइडियास Ideas पहल का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण राजभवन मंे आयोजित किया गया। युवाओं को विकसित भारत विजन-2047 से जोड़ने के लिए युवाओं की आवाज पर एक कार्यशाला भी आयोजित की गई। कार्यशाला में विकसित भारत, सशक्त भारतीय, सम्पन्न और टिकाऊ अर्थव्यवस्था सुशासन एवं सुरक्षा, तथा विश्व में भारत आदि विषयों पर चर्चा की जायेगी।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने वर्चुअल संबोधन में नया भारत और नया विश्व के सृजन हेतु इस विजन को जनआंदोलन बनाने का आव्हान किया। श्री मोदी ने शिक्षा जगत के महानुभावों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा संस्थानों की भूमिका व्यक्तित्व निर्माण की होती है और व्यक्तित्व के निर्माण से राष्ट्र निर्माण होता है। श्री मोदी ने कहा कि आज हर युवा को यह संकल्प लेना चाहिए कि वे जो भी करेंगे, एक विकसित भारत के निर्माण के लिए करेंगे। आजादी के लिए नई चेतना का संचार करने में लिए विश्वविद्यालयों ने अहम भूमिका निभाई थी। आज विश्वविद्यालयों को विचार करना है कि भारत विकसित बनने के लिए तेजी से आगे बढ़े। देश की युवा ऊर्जा विकसित भारत @2047 के विजन में योगदान के लिए अपने दायरे से बाहर आकर सोचना होगा।कार्यशाला में उपस्थित विद्ववजनों को संबोधित करते हुए राज्यपाल श्री हरिचंदन ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लिए मिशन मोड में काम करने की आवश्यकता है। इस मिशन में योगदान देने के लिए युवाओं को आमंत्रित करके उनके नवीन विचारों को राष्ट्र निर्माण में शामिल करना महत्वपूर्ण है। इसके बारे में विश्वविद्यालय के शिक्षाविद् विचार करें।राज्यपाल ने कहा कि यह भारत का अमृत काल है। पिछले वर्षाे में समग्र शिक्षा और विश्वविद्यालयों आई.आई.टी., आई.आई.एम, मेडिकल और नर्सिंग कॉलेजों, कौशल विकास और अन्य कई योजनाओं तथा नीतियों के माध्यम से सामाजिक और आर्थिक ढ़ंाचे में बड़े पैमाने पर विस्तार हुआ है।राज्यपाल ने कहा कि 144 करोड़ की आबादी के साथ, भारत 29 वर्ष की औसत आयु के साथ सबसे युवा देशों में से एक है। यह दुनिया की कुल युवा आबादी का लगभग 20 प्रतिशत है। यह एक बहुत बड़ा अवसर है, जिसके 2047 तक बने रहने की संभावना है। इस लाभांश का अच्छी तरह से उपयोग करके, हम भारत को एक विकसित और सशक्त भारत के रूप में आगे बढ़ा सकते हैं।कार्यशाला में विभिन्न विश्वविद्यालयों के विद्ववानों विकसित भारत की 2047 की परिकल्पना पर व्याख्यान दिया। जिसमें एम्स रायपुर की डीन डॉ. सरिता अग्रवाल, आई.आई.आई.टी नया रायपुर के डीन डॉ. राजेश इंगले, छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिसद के वैज्ञानिक डॉ. अमित दुबे, एन.आई.टी रायपुर के डॉ. समीर वाजपेयी, श्री शशांक जाखोदिया, डॉ. रविन्द्र कुमार सिंह, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के डॉ. विवेक कुमार त्रिपाठी वार्ताकार के रूप मंे शामिल हुये।कार्यक्रम में राज्यपाल के सचिव श्री अमृत कुमार खलखो, उप सचिव श्री दीपक अग्रवाल, राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतिगण, डीन, फैकल्टी मेम्बर्स प्राध्यापकगण उपस्थित थे।
-
रायपुर |पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार के छत्तीसगढ़ नोडल कार्यालय द्वारा हेरिटेजवाला, प्रोजेक्ट गेटआउट और अगोरा इकोटूरिज्म के संयुक्त सहयोग से विगत 26 नवंबर 2023 से प्रारंभ होकर रायपुर के विभिन्न स्थलों को केंद्रित कर प्रत्येक रविवार पांच हेरिटेज वॉक की श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा है। रायपुर हेरिटेज वॉक शहर के इतिहास और विरासत को बढ़ावा देने और लोगों को इसके बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से शुरू की गई एक श्रृंखला है। बीते रविवार 3 दिसंबर 2023 को 'टेम्पल ट्रिनिटी' थीम पर आधारित श्रृंखला की दूसरी वॉक 600 साल पुराने कंकाली पारा मंदिर से शुरू हुई, जिसमें मंदिर से जुड़ी आकर्षक कहानियों, अमीनपारा की सड़कों और शीतला मंदिर की खोई हुई कहानी की खोज की गई। समापन राजराजेश्वरी महामाया मंदिर में हुआ जहां प्रतिभागियों ने कल्चुरी राजवंश और मंदिर वास्तुकला के बारे में सीखा।
वहीँ इसी शृखंला की तीसरी वॉक में आज 10 दिसंबर 2023 को ‘राइजिंग रायपुर’ थीम पर महादेव घाट पर हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया। इस आयोजन के अंतर्गत, महादेव घाट से जुड़े इतिहास और वहां मौजूद समस्त धरोहरों और उनके साथ जुड़ी हुई पौराणिक कथाओं पर बातचीत हुई। इन सभी बातों की जानकारी कार्यक्रम में आए हुए सभी लोगो को दी गई। इस कड़ी में रायपुर में रह रहे अलग अलग कार्यक्षेत्र से आए लोगों ने भाग लिया। सभी को वहां स्थित हठकेश्वर नाथ महादेव मंदिर, जूना अखाड़ा और स्वामी आत्मानंद की जागृत समाधि दिखाई गई और इन सभी स्थानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।कार्यक्रम में आए हुए लोगो ने इस पहल की सराहना करते हुए सभी आयोजको का उत्साह वर्धन किया और आगे भी इस प्रकार के आयोजनों में सम्मिलित होने की सहमति जताई और अपनी धरोहरों के प्रति गौरवान्वित महसूस किया। प्रत्येक हेरिटेज वॉक के दौरान प्रतिभागियों को रेस्पोंसिबल एवं सस्टेनेबल पर्यटन के प्रति जागरूक किया जाता है एवं ट्रेवल फॉर लाइफ की शपथ भी दिलायी जाती है और प्रकृति व पर्यावरण संरक्षण के साथ साथ सिंगल यूज़ प्लास्टिक के इस्तेमाल से दूर रहने व प्लास्टिक के स्थान पर वैकल्पिक संसाधनों के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।इसी कड़ी में अगली हेरिटेज वॉक रविवार 17 दिसंबर 2023 को ‘कोलोनियल लेंस’ थीम पर आधारित होगी। इन हेरिटेज वॉक का समय प्रातः 0730 से रखा जाता है, अगर आप भी इस हेरिटेज वॉक का हिस्सा बनना चाहते हैं तो आप संपर्क कर सकते हैं श्री मयंक दुबे - 99680 41077, श्री भाग्येश दुबे - 98279 37625 एवं श्री शिवम त्रिवेदी - 92000 77707 -
भिलाईनगर। छत्तीसगढ़ शासन के पर्यावरण एवं नगरीय विकास विभाग के आदेशानुसार इस माह को पड़ने वाले महापुरूषों के जयंती पर निगम क्षेत्र में पशुवध, गृह जीव हत्या एवं समस्त मांस बिक्री केन्द्रो को बंद रखने कहा गया है।
पर्यावरण एवं नगरीय विकास विभाग छ.ग. शासन द्वारा जारी परिपत्र के अनुपालन में नगर पालिक निगम भिलाई के स्वास्थ्य अधिकारी ने आदेश प्रसारित कर इस माह पड़ने वाले गुरू घासीदस जयंती 18 दिसम्बर एवं संत तरण तारण जयंती 19 दिसम्बर को पशुवध तथा मांस मटन बिक्री केन्द्रो में तथा खुले मे प्रतिबंधित किया गया है । -
रायपुर। मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियाँ जोरो पर, साइंस कॉलेज मैदान पर तेज़ी से चल रहा काम, 13 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह की संभावना
- रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रूप में अपने चयन के बाद विष्णु देव साय ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि भाजपा वास्तव में आदिवासी कौम की चिंता करती है। कांग्रेस ने इन्हें सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है।रायपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए श्री साय ने कहा कि आज शहीद वीर नारायण सिंह की पुण्यतिथि है इसलिए वे उन्हें श्रद्धांजलि देने आए हैं। भाजपा वास्तव में आदिवासी कौम की चिंता करती है। कांग्रेस ने इन्हें सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है... भाजपा ने ही आदिवासियों के कल्याण के लिए अलग मंत्रालय का गठन किया है।"साय आज शाम राज्य अतिथि गृह 'पहुना' पहुंचे जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, जो मुख्यमंत्री पद पर उनके चुनाव की घोषणा के बाद उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। राज्य अतिथि गृह में संवाददाताओं से बात करते हुए साय ने कहा, ''वास्तव में यह (सीएम पद) एक बड़ी जिम्मेदारी है और चुनौतीपूर्ण है, लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि मुझे राष्ट्रीय नेतृत्व और सभी पार्टी विधायकों से मार्गदर्शन और समर्थन मिलता रहेगा।'' उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी ने मुझे जो भी जिम्मेदारियां दी हैं, मैंने उसका निर्वहन किया है और मुझे विश्वास है कि इस बार भी मैं नई चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी को उसी तरह निभाऊंगा।" यह पूछे जाने पर कि क्या मुख्यमंत्री पद पर उनकी नियुक्ति से पार्टी को ओड़िशा और झारखंड जैसे आदिवासी बहुल राज्यों में फायदा होगा, साय ने कहा, "देश के आदिवासी भाजपा से जुड़े हुए हैं क्योंकि वे अच्छी तरह से जानते हैं कि यह उनकी एकमात्र शुभचिंतक पार्टी है। आदिवासी समुदाय से आने वाली माननीय द्रौपदी मुर्मू जी भाजपा शासनकाल में देश की राष्ट्रपति बनीं। जब केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार थी तब अलग आदिवासी विकास मंत्रालय का गठन किया गया था। वाजपेयी जी छत्तीसगढ़ राज्य के संस्थापक भी हैं।" उन्होंने कहा, ''आदिवासी भलीभांति जानते हैं कि उनका विकास, खुशहाली और सम्मान भाजपा में है।''बाद में वह राजधानी रायपुर के जयस्तंभ चौक गये और आदिवासी समुदाय के महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "आज शहीद वीर नारायण सिंह जी की पुण्य तिथि है और इसलिए मैं उन्हें श्रद्धांजलि देने आया हूं। भाजपा आदिवासी समुदाय का ख्याल रखती है। मुझे आज यह नहीं कहना चाहिए लेकिन कांग्रेस आदिवासियों को अपना वोट बैंक मानती है।'' इसके बाद, वह यहां विधायक कॉलोनी स्थित अपने आवास पर गए जहां उनके परिवार के सदस्यों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
- रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख आदिवासी चेहरे विष्णु देव साय राज्य के मुख्यमंत्री होंगे। उन्हें रविवार को यहां पार्टी के 54 नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक के दौरान विधायक दल का नेता चुना गया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पिछले महीने कुनकुरी निर्वाचन क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मतदाताओं से विष्णु देव साय को विधायक चुनने का आग्रह किया था और वादा किया था कि अगर पार्टी राज्य में सत्ता में आती है तो साय को “बड़ा आदमी” बना दिया जाएगा।हाल के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 90 सदस्यीय विधानसभा में 54 सीट जीती हैं। कांग्रेस ने 2018 के पिछले चुनाव में 68 सीट जीती थी , इस बार वह 35 सीट पर सिमट गई। साल 2018 में भाजपा को आदिवासी बहुल सीट पर भारी झटका लगा था, लेकिन पार्टी ने इस बार अच्छा प्रदर्शन करते हुए अनुसूचित जनजाति (ST) उम्मीदवारों के लिए आरक्षित 29 में 17 सीट जीत लीं।भाजपा ने आदिवासी बहुल सरगुजा क्षेत्र में सभी 14 विधानसभा क्षेत्रों और एक अन्य आदिवासी क्षेत्र बस्तर में 12 में से आठ सीट पर जीत हासिल की है। दो आदिवासी क्षेत्रों में भाजपा की व्यापक विजय ने विधानसभा चुनावों में उसकी शानदार जीत और पांच साल के अंतराल के बाद राज्य में सत्ता में वापसी में योगदान दिया।सरपंच के रूप में हुई थी राजनीतिक सफर की शुरुआतविष्णु देव साय ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत एक गांव के सरपंच के रूप में की थी। उन्होंने पार्टी में महत्वपूर्ण संगठनात्मक पदों को प्राप्त करते हुए केंद्रीय मंत्री और लोकसभा सांसद भी बने। राज्य की आबादी में आदिवासियों की संख्या लगभग 32 फीसदी है तथा सरगुजा क्षेत्र के जशपुर जिले से आने वाले विष्णु देव साय भाजपा की कार्ययोजना में बिल्कुल फिट बैठते हैं।आदिवासी राज्य में ओबीसी के बाद दूसरा सबसे प्रभावशाली सामाजिक समूह है। अपने परिवार की समृद्ध राजनीतिक विरासत और केंद्रीय मंत्री रहते हुए महत्वपूर्ण विभागों को संभालने के बावजूद, 59 वर्षीय आदिवासी नेता विष्णु देव साय अपनी विनम्रता, सरल स्वभाव, काम के प्रति समर्पण और लक्ष्यों को प्राप्त करने के दृढ़ संकल्प के लिए जाने जाते हैं।विष्णु देव साय ने तीन बार भाजपा की छत्तीसगढ़ इकाई का नेतृत्व किया है, जो उनके संगठनात्मक कौशल में केंद्रीय नेतृत्व के विश्वास को दर्शाता है। एक गुमनाम गांव के सरपंच के रूप में अपना राजनीतिक करियर शुरू करने वाले विष्णु देव साय तेजी से आगे बढ़े और 2014 में केंद्र में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहली मंत्रिपरिषद के सदस्य बने।गांव बगिया के एक किसान परिवार से हैं विष्णु देव सायविष्णु देव साय आदिवासी बहुल जशपुर जिले के एक छोटे से गांव बगिया के एक किसान परिवार से हैं तथा राजनीति उन्हें विरासत में मिली है। विष्णु देव साय के दादा स्वर्गीय बुधनाथ साय 1947 से 1952 तक मनोनीत विधायक थे। उनके ‘बड़े पिता जी’ (उनके पिता के बड़े भाई) स्वर्गीय नरहरि प्रसाद साय जनसंघ (भाजपा के पूर्ववर्ती) के सदस्य थे। वह (नरहरि प्रसाद साय) दो बार (1962-67 और 1972-77) विधायक रहे तथा सांसद (1977-79) के रूप में चुने गए।उन्होंने जनता पार्टी सरकार में राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया था। विष्णु देव साय के पिता के एक अन्य बड़े भाई केदारनाथ साय भी जनसंघ के सदस्य थे और तपकारा से विधायक (1967-72) चुने गए थे।विष्णु देव साय ने कुनकुरी के एक सरकारी स्कूल में पढ़ाई की और स्नातक की पढ़ाई के लिए अंबिकापुर चले गए। लेकिन उन्होंने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी और 1988 में अपने गांव लौट आए। 1989 में उन्हें बगिया ग्राम पंचायत के ‘पंच’ के रूप में चुना गया और अगले साल वह निर्विरोध सरपंच बन गए।ऐसा कहा जाता है कि भाजपा के दिग्गज नेता दिवंगत दिलीप सिंह जूदेव ने उन्हें 1990 में चुनावी राजनीति में प्रवेश करने के लिए प्रोत्साहित किया था। उसी वर्ष, विष्णु देव साय अविभाजित मध्य प्रदेश में तपकरा (जशपुर जिले में) से भाजपा के टिकट पर पहली बार विधायक चुने गए थे। साल 1993 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने यह सीट बरकरार रखी। साल 1998 में उन्होंने निकटवर्ती पत्थलगांव सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन असफल रहे।बाद में, वह लगातार चार बार – 1999, 2004, 2009 और 2014 में रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए। सन् 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद भाजपा ने विष्णुदेव साय को 2003 और 2008 के विधानसभा चुनावों में पत्थलगांव सीट से मैदान में उतारा, लेकिन वह दोनों बार हार गए।वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद विष्णु देव साय को इस्पात और खनन राज्य मंत्री बनाया गया था। वह छत्तीसगढ़ के उन 10 मौजूदा भाजपा सांसदों में से थे, जिन्हें 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए टिकट देने से इनकार कर दिया गया था। इन आदिवासी राजनेता ने 2006 से 2010 तक और फिर जनवरी-अगस्त 2014 तक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। 2018 में राज्य में भाजपा की हार के बाद उन्हें 2020 में फिर से छत्तीसगढ़ में पार्टी का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी दी गई।विधानसभा चुनाव से ठीक एक साल पहले 2022 में उनकी जगह ओबीसी नेता अरुण साव को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस साल नवंबर माह में चुनावों से पहले, साय को जुलाई में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नामित किया गया था। चुनाव में उन्हें कुनकुरी (जशपुर जिला) से मैदान में उतारा गया, जहां उन्होंने कांग्रेस के मौजूदा विधायक यू डी मिंज को 25,541 वोटों के अंतर से हराकर जीत हासिल की।
- रायपुर। छत्तीसगढ़ के अगले मुख्यमंत्री के रूप में भाजपा विधायक दल ने विष्णुदेव साय का चयन कर लिया है। अब चर्चा है कि इस बार राज्य में दो उप मुख्यमंत्री हो सकते हैं। इस बात का संकेत पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने दिया है।यदि ऐसा होता है, तो छत्तीसगढ़ राज्य में पहली बार दो उप मुख्यमंत्री होंगे। इससे पहले कांग्रेस काल में टी. एस. सिंहदेव को उप मुख्यमंत्री बनाया गया था।विष्णु देव साय के छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री चुने जाने पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता रमन सिंह ने कहा, "यह एक बड़ी उपलब्धि है। एक योग्य आदमी को मुख्यमंत्री के पद का दायित्व मिला है... विष्णु देव साय एक नए दायित्व में निश्चित रूप से सफल होंगे... संगठन में सबकी भूमिका तय रहती है... डिप्टी सीएम के दो पदों के बारे में चर्चा हुई है...। "
-
रायपुर। .छत्तीसगढ़ के मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज भाजपा विधायकों और संगठन के नेताओं के साथ राजभवन में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात की और भाजपा की तरफ से सरकार बनाने का दावा पेश किया।
- जशपुर। भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता विष्णु देव साय के छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री चुने जाने पर उनकी मां जशमनी देवी ने कहा, "आज मैं बहुत खुश हूं कि आज मेरे बेटे को छत्तीसगढ़ की सेवा करने का मौका मिला है। इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है।"
- रायपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ को अगला मुख्यमंत्री बनाए जाने पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच पर अपने बधाई संदेश में लिखा-कुनकुरी विधायक, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री विष्णु देव साय जी को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ।नवा छत्तीसगढ़ की न्याय और प्रगति यात्रा को आप मुख्यमंत्री के रूप में आगे बढ़ाएँ, ऐसी कामना करता हूँ।
- रायपुर। विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद अब कार्यवाहक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री निवास छोडऩा होगा। उनके लिए नया बंगला ढूंढ लिया गया है। खबर है कि अब वे शंकर नगर स्थित एक बंगले में रहेंगे। अभी वहां पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल निवासरत हैं। सरकार जाने के कारण जयसिंह अग्रवाल को भी यह बंगला खाली करना पड़ेगा। चर्चा है कि मुख्यमंत्री रहते हुए भूपेश बघेल ने अपने बंगले से संबंधित फाइल साइन की है। ये भी कहा जा रहा है कि बंगला चयन में वास्तु को ध्यान में रखा गया है।भूपेश बघेल ने नए बंगले के साथ-साथ 2 ओएसडी, दो पीए और सुरक्षा चार से बढ़ाकर छह की स्वीकृत ली है। इसके साथ-साथ ही उन्हें जेड प्लस सिक्योरिटी भी मिलेगी।पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने सबसे पहले अपना बंगला खाली कर दिया। उनके बंगले के बाहर से नेम प्लेट भी उखाड़ी जा चुकी है। इसी तरह रविन्द्र चौबे ने अपने नेम प्लेट के सामने पूर्व मंत्री लिखवा दिया है। तो वही जय सिंह अग्रवाल के नाम के नीचे रंग से पुताई कर दी गयी है।
-
सुकमा. नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में पांच महिला नक्सली समेत 20 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। सुकमा जिले के पुलिस ने बताया कि पांच महिला नक्सली समेत 20 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने समर्पण कर दिया है। उन्होंने बताया कि समर्पण करने वाले ज्यादातर नक्सली मिलिशिया सदस्य हैं तथा जगरगुंडा थाना क्षेत्र में सक्रिय थे। पुलिस ने बताया कि नक्सलियों ने पूना नर्कोम अभियान (नई सुबह, नई शुरुआत) से प्रभावित होकर तथा माओवादी नेताओं के भेदभावपूर्ण व्यवहार से तंग आकर हिंसा का मार्ग छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ जिले में कई घटनाओं में शामिल होने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि समर्पण करने वाले नक्सलियों को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सहायता प्रदान की जाएगी।
-
-सभी बुजुर्गों को वस्त्र वितरित करने के साथ ही उनका आशीर्वाद लियारायपुर। रायपुर के माना कैम्प स्थित कुलदीप निगम वृद्धाश्रम में आज डॉ. विराट दुबे ने अपना 24 वां जन्मदिन मनाया।डॉ. दुबे ने वृद्धाश्रम में रहने वाले सभी बुजुर्गों को वस्त्र वितरित करने के साथ ही स्वल्पाहार कराया और उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने वृद्धाश्रम में चावल , गेंहू , तेल , शक्कर , चायपत्ती , मसाले और अन्य अनाज भी प्रदान किया। कुलदीप निगम वृद्धाश्रम परिवार ने डॉ. विराट दुबे को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामनाकी। इस अवसर पर वृद्धाश्रम के अध्यक्ष, समाजसेवी और पत्रकार राजेन्द्र निगम , प्रीति निगम , पारूल चक्रवर्ती , लीला यादव एवं वृद्धाश्रम के अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे। - दुर्ग / कृषि विज्ञान केन्द्र अंजोरा में प्रधानमंत्री द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में उद्बोधन का जीवंत प्रसारण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा थे। अध्यक्ष डॉ. संजय शाक्य, निदेशक विस्तार शिक्षा, दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय दुर्ग एवं विशिष्ट अतिथि श्री सोलंकी, उपसंचालक कृषि खैरागढ़ थे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य कृषिगत कार्याें में आत्मनिर्भरता एवं कृषकों में समृद्धि लाना है। इसके लिए केन्द्र द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं को जन-जन तक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा वाहन देश के विभिन्न राज्यों के कोने-कोने में चलाए जा रहे है। विकसित भारत का रोड मैप तैयार करने के लिए यह मोदी की गारंटी गाड़ी है। केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से अनेकों को फायदा पहुंच रहा है। उन्होंने एक लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने एवं नमो ड्रोन दीदीयों को ड्रोन के माध्यम से उर्वरक एवं दवाई छिड़कने, देखरेख के साथ खेती की आधुनिक तकनीकी से जोड़कर कृषि कार्याें को संचालित कराने का लक्ष्य दिया। उन्होेंने सभी नागरिकों को नमो एप में विकसित भारत एम्बेसेडर के रूप में स्वयं को पंजीकृत कर साथ ही अन्य लोगों को जोड़कर स्वस्थ भारत (फिट इंडिया) अभियान चलाने का भी आह्वान किया। कार्यक्रम के प्रांरभ में भारतीय कृषि बीमा एवं एच.डी.एफ.सी. एग्रो कंपनी के अधिकारियों द्वारा फसल बीमा योजना संबंधी जानकारी किसानों को दी गई। इस कार्यक्रम में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के मैदानी अधिकारी, के.वी.के के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. विकास खुणे, विशेषज्ञ डॉ. उमेश कुमार पटेल, डॉ. रोशन लाल साहू साथ ही दुर्ग एवं धमधा ब्लाक से आये 86 कृषक सम्मलित हुए। मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. एस.के. थापक विषय वस्तु विशेषज्ञ द्वारा किया गया।
- दुर्ग / जिला आबकारी विभाग द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 8 दिसम्बर 2023 को जांच के दौरान जिले के मुख्य मार्गों एवं जिले से लगे हुए जिलों/राज्यों से लगी सड़कों एवं मार्गों के आस-पास अव्यवस्थित होटल-ढाबों में शराब के अवैध संग्रहण एवं अवैध विक्रय की जांच की कार्यवाही की गई। सहायक आयुक्त आबकारी श्री राजेश जायसवाल से प्राप्त जानकारी अनुसार जांच में गब्बर ढाबा, अल लजीज ढाबा, अमन ढाबा, अपना ढाबा, अर्जुन दा ढाबा, क्रॉस रोड होटल, मिश्रा ढाबा, छत्तीसगढ़ ढाबा एवं अन्य होटल ढाबों की सघन जांच की कार्यवाही की गई। सभी होटल ढाबा मालिकों को होटल ढाबा परिसर में मदिरा पान नहीं करवाये जाने तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्तता ना होने संबंधी सख्त निर्देश दिए गए। विशेष चेकिंग अभियान में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री अशोक अग्रवाल, श्री पंकज कुजुर, आबकारी उप निरीक्षक श्री हरिश पटेल, मुख्य आरक्ष श्री संतोष दुबे, श्री भोजराम रत्नाकर, श्री फागू राम टण्डन, आरक्षक लोकनाथ इंदौरिया, अशोक वर्मा एवं वाहन चालक दीपक राजू, प्रकाश राव का सहयोग रहा।
- बिलासपुर | रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली विभिन्न एक्सप्रेस गाड़ियों में एक-एक अतिरिक्त कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है | इस सुविधा की उपलब्धता से इन गाड़ियों में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्री लाभान्वित होंगे | विवरण इस प्रकार है –1, गाड़ी संख्या 22894/22893 हावड़ा-साईनगर शिर्डी-हावड़ा एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा हावड़ा से 14 दिसम्बर 2023 को तथा साईनगर शिर्डी से 16 दिसम्बर 2023 को उपलब्ध रहेगी ।2, गाड़ी संख्या 12222/12221 हावड़ा-पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-03 कोच की सुविधा हावड़ा से 14 दिसम्बर 2023 को तथा पुणे से 16 दिसम्बर 2023 को उपलब्ध रहेगी ।3, गाड़ी संख्या 12262/12261 हावड़ा-सीएसएमटी-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-03 कोच की सुविधा हावड़ा से 12 व 15 दिसम्बर 2023 को तथा सीएसएमटी से 14 व 17 दिसम्बर 2023 को उपलब्ध रहेगी ।
- रायपुर / छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी के संरक्षक न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा और अकादमी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री संजय के. अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में, छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी में आज एक प्रभावशाली कार्यशाला का आयोजन किया।इस कार्यशाला में न्यायिक अधिकारियों के बीच तनाव की चुनौतियों का समाधान करने और स्वयं के समग्र विकास को बढ़ावा देने के लिए मूल्यवान उपायो के संबध में चर्चा की गई। तनाव प्रबंधन की इस कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को उनके मानसिक व भावनात्मक कल्याण के प्रति सजग करना था।छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी में आयोजित इस कार्यशाला में मुम्बई के प्रसिद्ध मनोचिकित्सक श्री हरीश शेट्टी मुख्य वक्ता थे। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनके द्वारा किये गये कार्य के व्यापक अनुभव के आधार पर तनाव से छुटकारा पाने एवं दिन प्रतिदिन जीवन में आने वाली कठिनाईयों से निपटने हेतु व्यावहारिक रणनीतियाँ बताई ।इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायिक सेवा के सदस्यों ने उत्साहपूर्ण भागीदारी निभाई। श्री शेट्टी ने कार्यशाला में उपस्थित सभी न्यायिक अधिकारियो को स्वतंत्र रूप से उनके विचार व्यक्त करने की सुविधा प्रदान की, जिसमें उपस्थित प्रतिभागियों ने अपने अनुभव तो साझा किये ही, दिन प्रतिदिन के कार्य से उत्पन्न होने वाले तनाव के संबध में श्री शेट्टी से खुल कर चर्चा की, प्रत्येक समस्या का समाधान मनोचिकित्सक श्री शेट्टी द्वारा किया गया ।इस कार्यशाला में श्री हरीश शेट्टी द्वारा साझा की गई जानकारी न केवल ज्ञान वर्धक थी बल्कि कानूनी पेशे से जुडे लोगों के सामने आने वाली अनोखी चुनौतियों के अनुरूप भी थी।
- - प्रधानमंत्री ने जनता से सीधे किया संवाद- सांसद ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना- कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी में विडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े जनप्रतिनिधि एवं किसान हुए शामिलराजनांदगांव ।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान अंतर्गत जनता से सीधे संवाद कर उनसे केन्द्र शासन की विभिन्न योजनाओं के संबंध में प्रतिक्रिया ली। इस दौरान सांसद श्री संतोष पाण्डेय, श्री भरत वर्मा, कलेक्टर श्री डोमन सिंह कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी राजनांदगांव से विडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे। इस अवसर पर सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान में हजारों लोग सहभागी बन रहे हैं और व्यापक पैमाने पर मोदी सरकार की गारंटी की गाड़ी पहुंच चुकी है। विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के माध्यम से जनसामान्य को लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं के शत-प्रतिशत पहुंच के लिए वाहन के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों तक शासन के योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। सरकार गरीब एवं वंचित लोगों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए लगातार कार्य कर रही है। विशेषकर गरीब एवं जरूरतमंद, युवा, महिला एवं किसान को सशक्त करना है और उनके सपनों को पूरा करना है। देश के किसानों की आय बढ़ाना है और उन्हें आधुनिक कृषि को अपनाने के लिए प्रेरित करना है। सबका साथ सबका विकास की सोच के साथ गरीब एवं वंचित हितग्राहियों को लाभान्वित करना है। सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दे रही है। गांव-गांव के स्वसहायता समूह की महिलाएं सशक्त बन रही हैं। हमें विकसित भारत का सपना पूरा करना है।सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान प्रगतिशील कृषक, व्यावसायी एवं जनसामान्य के लिए है, जिसमें वाहन के माध्यम से शासन की लोककल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। वाहन में प्रचार-प्रसार के माध्यम से किसान क्रेडिट कार्ड, स्वाईल हेल्थ कार्ड, आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे और उन्हें जानकारी दी जाएगी। एक कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य संबंधी शिविर लगाए जाएंगे, जिसमें रक्त जांच, ब्लड प्रेशर जांच एवं चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य अच्छा रहने से समृद्धि एवं खुशहाली आती है। उन्होंने सभी के सुख-शांति की कामना करते हुए देश को विकास की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए आव्हान किया। कार्यक्रम के अंत में कृषि विज्ञान केन्द्र प्रमुख एवं वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक श्रीमती गुंजन झा ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर एवं बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित थे।उल्लेखनीय है कि विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान अंतर्गत प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा ऋण योजना, स्टार्टअप योजना, स्टैण्डअप इंडिया, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री ई-बस सेवा, प्रधानमंत्री जन-औषधि योजना, अटल मिशन (अमृत योजना), उजाला योजना, सौभाग्य योजना, डिजिटल पेमेंट इन्फ्रास्ट्रक्चर योजना, खेलो इंडिया, वंदे भारत ट्रेन एवं अमृत भारत स्टेशन योजना तथा अन्य महत्वपूर्ण योजना के जनसामान्य तक शत-प्रतिशत पहुंच के लिए व्यापक पैमाने पर जागरूकता लाने एवं हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए कार्य किया जा रहा है।
- -अभाविप के राष्ट्रीय अधिवेशन में हुआ विमोचन, पुरोहित की इस उपलब्धि के लिए सतत बधाइयाँ मिलने का सिलसिला जारीबागबाहरा। नगर के युवा लेखक और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व महासमुंद जिला संयोजक ऐश्वर्य पुरोहित द्वारा लिखित पुस्तक 'स्वाधीनता के स्वर' का विमोचन 8 दिसंबर को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया। छात्र कल्याण न्यस द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक के विमोचन से नगर स्वयं को गौरवान्वित अनुभव कर रहा है। पुस्तक का विमोचन केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह ने शुक्रवार को अभाविप के 69वें राष्ट्रीय अधिवेशन के उद्गाटन सत्र में किया।प्रदेश के सुविख्यात पत्रकार स्व. देवकृष्ण पुरोहित के सुपौत्र ऐश्वर्य पुरोहित (आत्मज : अनिल पुरोहित-ऊर्मिला पुरोहित) बचपन से ही मेधावी और अध्ययनशील प्रवृत्ति के हैं। इससे पहले उनकी एक पुस्तक नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर मध्यप्रदेश हिन्दी ग्रंथ अकादमी द्वारा प्रकाशित हो चुकी है। पुस्तक के विमोचन के बाद श्री ऐश्वर्य पुरोहित ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश की राजधानी रायपुर के 'विद्यार्थी सदन' में शैक्षणिक, आर्थिक, सामाजिक एवं विद्यार्थी हितों को दृष्टिगत रखते हुए छात्र कल्याण न्यास संचालित किया जा रहा है। यह न्यास विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उत्थान की दिशा में सतत कार्यशील रहने वाला एवं विद्यार्थियों को रचनात्मक रूप से राष्ट्रीय कार्यों में प्रवृत्त कराने वाला एक प्रदेशव्यापी संगठन है। विद्यार्थियों में राष्ट्रीय चरित्र का विकास करना एवं उनकी ऊर्जा को रचनात्मक गतिविधियों में लगाने वाले प्रत्येक प्रयास को प्रोत्साहित करना न्यास के प्रधान उद्देश्य हैं। न्यास प्रदेश में शिक्षा, सामाजिक सद्भाव, अर्थव्यवस्था, प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन जैसे राष्ट्रीय महत्व के प्रत्येक क्षेत्र में वैचारिक आन्दोलनों के माध्यम से सतत विकास हेतु सकारात्मक वातावरण के निर्माण के उद्देश्य से वर्षभर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सक्रिय रहता है। इनके अतिरिक्त आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए न्यास द्वारा पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराने के प्रयासों के अन्तर्गत उन्हें आर्थिक और शैक्षणिक सहयोग भी प्रदान किया जा रहा है।श्री पुरोहित ने बताया कि साहित्य-साधकों ने भी भारतीय राष्ट्र का महान स्वाधीनता संग्राम उसी तरह लड़ा था, जिस तरह देश के लिए प्राणों का दान करने वालों के हौतात्म्य ने लड़ा था। क्रान्ति के साथ-साथ अहिंसा और सत्याग्रह के नूतन प्रयोगों को आमजन तक पहुँचाकर स्वाधीनता के स्वर को लोकस्वर बनाने वाली ऐसी ही कुछ प्रमुख साहित्यिक कृतियों से पाठक, विशेषकर इस देश का यौवन, परिचित हो सकें और उनमें साहित्य के इन मानबिन्दुओं को पढ़ने की अभिलाषा जाग सके, यही इस पुस्तक का प्रयोजन है। पुस्तक 'स्वाधीनता के स्वर' में बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय, भारतेंदु, सुब्रमण्यम भारती, वीर सावरकर, मैथिलीशरण गुप्त, माखनलाल चतुर्वेदी, रामधारी सिंह 'दिनकर', रवीन्द्रनाथ टैगोर और प्रेमचंद की साहित्यिक कृतियों पर प्रकाश डाला गया है, जिनसे स्वीधनता संग्राम में आम जनमानस स्वस्फूर्त जुड़ने के लिए प्रेरित हुआ था। श्री पुरोहित की इस उपलब्धि के लिए सतत बधाइयाँ मिलने का सिलसिला जारी है।
-
भिलाईनगर।कोहका के न्यू आर्य नगर,शुभम,शिव, छत्तीसगढ़ कालोनी क्षेत्र के 12 स्थानो पर किये गये अवैध प्लाटिंग के बाऊंड्रीवाल को ध्वस्त करते हुए भूमि को समतल कर पूर्व स्वरूप प्रदान किया गया।
जिला प्रशासन के मौजूदगी मे आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर निगम के तोडफोड दस्ता ने शनिवार सुबह 8 बजे सिरसा रोड मोड पर कोहका मे एस.डी.एम.मुकेश रावटे, तहसीलदार गुरूदत्त पंचभाई आर.आई.पटवारी तथा पुलिस बल के साथ पहुंच कर एम.जे.स्कुल के पीछे प्रिकास्ट से धेर कर किये गये अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर अस्थायी मार्ग के मुरूम को जप्त किया गया । टीम शुभम कालोनी, शिव कालोनी तथा छत्तीसगढ़ कालोनी के नाम से विकसित क्षेत्र के कुल 12 खसरो पर किये गये अवैध प्लाटिंग के बाऊंड्रीवाल को जसीबी से ढहा कर भूमि मे बनाए रोड रास्ते को हटा कर भूमि को समतल किया गया। छः घंटे लगातार चली कार्रवाई के दौरान
कोई भी भूमि स्वामी मौके पर नही पहुँचे। कोहका हल्का के पटवारी के.डी.साहू ने बताया कि खसरा नम्बर 12,22,28,29,66,716,724,730 सहित कुल 12 खसरो पर किये गये अवैध कब्जे को बेदखल किया गया है।
कार्रवाई के दौरान निगम के सहायक राजस्व अधिकारी जे.पी.तिवारी, बालकृष्ण नायडू,अनिल मिश्रा, सुनील नेमाडे, जगमोहन वर्मा,अर्पित बंजारे,तोडफोड दस्ता के कर्मचारी उपस्थित रहे।
- भिलाईनगर । भिलाई निगम क्षेत्र में विकसित भारत संकल्प यात्रा आएगी जिसमें सरकार की सभी तरह की योजनाओं को जानकारी दी जाएगी। केन्द्र सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों को जन जन तक पहुंचाने के लिए यात्रा भिलाई में दिसंबर माह में पहुंचेगी जो लगभग 13 दिनों तक क्रमशः अलग अलग वार्डों में पहुंचेगी। यात्रा को लेकर तैयारी के संबंध में निगम आयुक्त रोहित व्यास ने अधिकारियों के साथ बैठक लेकर दिशा निर्देश दिए।अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा लगभग 13 दिनों के लिए भिलाई पहुंचेगी जिसकी तैयारी को लेकर बैठक में जोन आयुक्त, अभियंता व अधिकारियों को कार्य के अनुरूप जिम्मेदारी सौंपी गई। केन्द्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए निकाली जा रही यात्रा में सभी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा इस दौरान निगम तथा जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों का स्टाॅफ उपस्थित रहेंगे जो योजनाओं से वंचित हितग्राहियों को आवेदन भी लेंगे। निगम क्षेत्र में कुल 26 केम्प लगाकर यात्रा को पहुंचाई जाएगी, केम्प 2 पालियों में आयोजित होगा। केम्प का स्थल, समय अधिकारियों कर्मचारियों की डयूटी का रोस्टर भी शीघ्र ही जारी किया जाएगा। विकसित भारत संकल्प यात्रा में अधिक से अधिक लोग शामिल हो और योजना का लाभ ले सके इसके लिए निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में मुनादी भी कराई जाएगी।बैठक में जोन आयुक्त, स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक अभियंता, उप अभियंता, पीआईयू, मिशन मैनेजर उपस्थित रहे।
- -विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत प्रधानमंत्री ने लाभार्थियों से किया संवाद-बालोद जिले के कृषि विज्ञान केन्द्र में वर्चुअल कार्यक्रम का हुआ आयोजनबालोद । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हम सभी के समवेत प्रयास से ही भारत विकसित बनेगा। हम सभी को पूरी निष्ठा और बेहतर प्रयासों से ही भारत को विकसित बनाना है। मजबूत इच्छाशक्ति के बलबूते कुछ भी किया जा सकता है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आज वर्चुअल माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से संवाद की। प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरे देश में विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है जिसका लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकार की प्रमुख योजनाओं का पूर्ण लाभ सभी लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा ऐसे लोगों तक पहुंचने का बहुत बड़ा माध्यम बनी है, जिससे लोगों को कम समय में ही विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान कार्ड, मुद्रा योजना ने लोगों के जीवन में बदलाव लाया है, इससे लोगों के जीवन स्तर में सुधार आया है। स्वसहायता समूह से जुड़कर महिलाएॅ नये रोजगार सृजित कर अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ कर रहीं हैं। युवा वर्ग कौशल उन्नयन कर स्वरोजगार के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने नमो ड्रोन दीदी के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि यह योजना आगामी समय में कृषि व महिलाओं के सशक्तिकरण के क्षेत्र में अपनी अहम भूमिका निभाएगा। ड्रोन के माध्यम से उन्नत कृषि व आधुनिकीकरण को बढ़ावा दिया जाएगा तथा ड्रोन के संचालन से महिलाएं स्वयं को आर्थिक रूप से सशक्त करेंगी। इस दौरान उन्होंने फिट इंडिया मुवमेंट के संबंध में भी चर्चा की और सभी वर्ग के लोगो को फिट रहने प्रोत्साहित किया।उक्त वर्चुअल कार्यक्रम में ऑनलाइन माध्यम से देशभर से लोग जुड़े रहे। बालोद जिले के कृषि विज्ञान केन्द्र अरौद में उक्त वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री योगेन्द्र श्रीवास, जनपद पंचायत बालोद की अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता साहू, गणमान्य नागरिक श्री कृष्णकांत पवार, श्री राकेश यादव, श्री पवन साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कृषि विज्ञान केन्द्र के अधिकारी, कर्मचारी सहित अन्य विभागों के संबंधित अधिकारी व बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र अरौद के वैज्ञानिकों द्वारा उपस्थित किसानों को उन्नत कृषि व जैविक खेती के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपस्थित लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य जाॅच कर दवाईयां प्रदान की गई।
- रायपुर । नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देषानुसार ठंड को देखते हुए नगर निगम के सभी जोनो के जोन कमिष्नरों को आमजनों को ठंड से राहत दिलवाने विभिन्न सार्वजनिक स्थलों में शीतलहर काल के दौरान व्यवस्थित रूप से अलाव प्रतिदिन नियमित जलाने के निर्देष दिये गये है।आयुक्त के निर्देषानुसार विभिन्न जोनों की टीमों ने राजधानी शहर रायपुर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर ठंड को देखते हुए आमजनों की सुविधा हेतु अलाव जलाने की व्यवस्था दी है। जोन 1 क्षेत्र के खमतराई,जोन 8 के गोगांव सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई। निर्देषानुसार सभी जोनो के विभिन्न मुख्य सार्वजनिक स्थलों पर आमजनों की सुविधा हेतु ठंड को देखते हुए निरन्तर अलाव जलाने की व्यवस्था दी जा रही है।
- -5 कंडम वाहन और ठेला जप्त कर 14 हजार का अर्थदण्ड भी वसूलेभिलाईनगर । जीई रोड से लगे सर्विस रोड के किनारे अतिक्रमण कर व्यवसाय करने वालों के विरूद्ध बेदखली अभियान चलाया जा रहा है ताकि सर्विस रोड पर वाहनों के आवागमन में कोई बाधा न हो। सर्विस रोड किनारे बेदखली अभियान में आज निगम की टीम ने 5 कंडम वाहन, 6 नग ठेला को जप्त करते हुए सड़क पर सामान फैलाकर व्यवसाय करने वालों से 14 हजार का जुर्माना वसूलने की कार्यवाही किए। निगम की टीम को आते देख पुराने गाड़ियों का विक्रय करने वाले व्यवसायियों ने पुरोन गाड़ियों को भीतर कर दुकान ही बंद कर दिए। अभियान के प्रथम चरण में 58200 रूपए अर्थदंड की वसूली की गई थी।निगम आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर भिलाई निगम द्वारा जीई रोड से लगे सर्विस रोड पर अवैध कब्जे करने वालों को बेदखल किया जा रहा है, जहां कहीं भी अव्यस्थित तरीके से लगे होर्डिंग्स, साईनबोर्ड, ठेले खोमचे को हटाया जा रहा है ताकि सर्विस रोड पर चलने वाले वाहनों को परेशानी न हो वाहनों का सुगमता से आवागमन हो सके। दूसरे चरण की बेदखली अभियान चंद्रा मौर्या से शुरू होकर पाॅवर हाउस चौक तक चलाया गया। सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू ने बताया कि मोटर मैकेनिक का व्यवसाय करने वाले कंडम वाहन को रख देते है ऐसे 5 कंडम वाहन को जप्त किया गया, वहीं चैहान प्लाजा के पास पार्किंग स्थल पर अवैध रूप से ठेला लगाकर व्यवसाय करने वाले 6 नग ठेला को भी जप्त किया गया। सर्विस रोड के किनारे पुरानी गाड़ियों के विक्रेताओं को कार्यवाही के पूर्व ही प्रदर्शन के लिए रखने वाले वाहन को व्यस्थित करने कहा गया था, लेकिन उन्होंने निगम की टीम पहुंचने के पूर्व ही सभी गाड़ियों को भीतर दुकान ही बंद कर दिए थे।कार्यवाही के दौरान पावर हाउस चौक पर भी ठेले पर व्यवसाय करने वाले सभी विक्रेता भाग गए थाना के सामने सर्विस किनारे फिर से ठेला लगाकर वाहनों के आवागमन को प्रभावित न करे इसलिए सड़क किनारे जेसीबी से गडढा खोदा गया है। कार्यवाही में जगदीश तिवारी, अनिल मिश्रा, अंजनी सिंह, मदन तिवारी, अरूण सिंह, सुनील निमाड़े, वीरेन्द्र बंजारे, केशव सोनारे, राहुल सिंह, दिनेश, हरि ताम्रकार, कृष्ण कुमार, मोहनलाल, रोहित यादव, मनहरण साहू तथा पुलिस के जवान मौजूद रहे।






.jpg)
.jpg)
.jpg)








.jpg)








.jpeg)
